बाड़मेर

सड़क गड्ढों में तब्दील, वाहन चलना मुश्किल

गिड़ा क्षेत्र में सड़के झेल रही है दंश
less than 1 minute read
road turned into big potholes in Gida
road turned into big potholes in Gida

गिड़ा. गांव चोरालिया को ग्राम पंचायत मुख्यालय शहर से जोडऩे वाली सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस सड़क से रोजाना सैकड़ों ट्रक निकलते हैं। बाटाडू, भीमड़ा व कवास की ओर जाने वाले पत्थरों के ट्रक यहीं से गुजरते हैं। ऐसे में टूटी सड़क के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बीते वर्षों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण करवाया गया था, लेकिन यह गारंटी अवधि में ही टूट गई। दो-तीन बार मरम्मत के बाद गारंटी अवधि पूरी होते ही यह पूरी कर बिखर गई। वाहन चालक क्षतिग्रस्त सड़क का हवाला देकर आमजन से मनमर्जी का किराया वसूल रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़क का नए सिरे से निर्माण करवाने के लिए कई बार प्रशासन व स्थानीय प्रतिनिधियों को अवगत करवाया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

ये भी पढ़े....

बकाया टैक्स वाहनों की धरपकड़ शुरू, 18 बसें सीज

बाड़मेर. परिवहन विभाग ने बकाया टैक्स वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर शनिवार को 18 बसे सीज की। जिला परिवहन अधिकारी टीआर पूनड़ ने बताया कि चौहटन में परिवहन उप निरीक्षक मेघराज ने 12 बसे सीज की। इसी प्रकार बाड़मेर में दलपत खींची ने 4 व गडरारोड व हरसाणी में परिवहन निरीक्षक सोहनलाल ने 2 बसे सीज की। परिवहन अधिकारी पूनड़ ने बताया कि वाहन मालिक 31 दिसम्बर तक बकाया टैक्स आवश्यक रूप से जमा करवाएं।

युवा रोजगार मेला दो जनवरी को

चौहटन. शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रक्षिशित कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 2 दो जनवरी को शिविर लगेगा। विकास अधिकारी बाबूसिंह राजपुरोहित व केयर्न इंटरप्राइज सेंटर के काउंसलर रामचन्द्र दुबे ने बताया कि युवाओं को पंजीयन के लिए दो जनवरी को पंचायत समिति परिसर चौहटन में पंजीयन शिविर आयोजित होगा।

Published on:
30 Dec 2018 08:44 pm