बाड़मेर

बाड़मेर जिले की 100 फीसदी सरकारी स्कूलों में होगा पानी का कनेक्शन, कार्ययोजना तैयार

-जल जीवन मिशन में होगा काम-जिले में कुल 5467 स्कूल-कुल 3159 शिक्षण संस्थानों में है कनेक्शन-वंचित 3308 स्कूलों में जल कनेक्शन की योजना
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Dec 2021, 9:15 PM IST
file photo
file photo

बाड़मेर. सरहदी बाड़मेर के हर एक स्कूल में अब पानी प्रवेश लेगा। जल जीवन मिशन के तहत जिले में स्कूलों में 100 फीसदी स्कूलों में कनेक्शन के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता भरत सिंह ने बताया कि जिले के हर विद्यालय में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल कनेक्शन के लिए कार्ययोजना को तैयार कर लिया गया है। जिले के कुल 5 हजार 4 सौ 67 स्कूलों की सूची को तैयार कर ग्राउंड जीरो से सर्वे करवाकर पेयजल कनेक्शन विहीन संस्थाओं को चिन्हित किया गया है।
जिले की 3308 स्कूलों में करना है कनेक्शन
जिले में 2 हजार 159 स्कूलों में नल कनेक्शन उपलब्ध है। वहीं 3 हजार 308 को जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन से जोड़ा जा रहा है। कोविड के चलते हाथ धोने की बार-बार जरूरत होती है। लेकिन पानी का कनेक्शन नहीं होने के कारण स्कूलों में जल की उपलब्ध अधिकांश समय नहीं हो पाती है। वहीं कई स्थानों पर टायलेट तो बने हैं, लेकिन पानी के अभाव में उपयोग बंद है। पीने का पानी बच्चों को घरों से लाना पड़ता है।

Published on: