बाड़मेर

लगातार दूसरे साल अकाल, संकट में अन्न दाता

कई गांवों में बारिश हीं नहीं हुई तथा अन्य स्थानों पर दोबारा बरसात नहीं होने से फसलें जल गई।

2 min read
Famine

रामजी का गोल फांटा. क्षेत्र के कई गांवों में इस वर्ष दोहरा अकाल पडऩे से किसानों की हालत खराब है। लोगों ने पहला वर्ष जैसे-तैसे निकाला तथा दूसरे वर्ष बारिश तथा अच्छे जमाने की आश थी। लेकिन इसके विपरीत कई गांवों में बारिश हीं नहीं हुई तथा अन्य स्थानों पर दोबारा बरसात नहीं होने से फसलें जल गई।

किसान इकट्ठी कर रहे जल फसल

ये भी पढ़ें

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू फिर से आ

बरसात के अभाव में फसलें जमीन से थोड़ी ही उपर आकर जल गई। किसान अब तक बारिश की उम्मीद में उसकी देखरेख कर रहे थे, लेकिन अब वे पूरी तरह से जल चुकी है। ऐसे में सारी आशाएं छोड़ चारे को एकत्र करने में लग गए हैं।
पशु पालना चुनौती

फसलें जलने से अन्न तो दूर पशुओं के लिए चारे का जुगाड़ चुनौती बन रहा है। ऐसे में धरती पुत्रों के सामने एक तरफ अपना जीवन यापन व परिवार की चिन्ता हैं। वहीं दूसरी ओर पशुओं की चिन्ता सताए जा रही है। गौरतलब है कि जिले के ग्रामीण इलाकों में पशुपालन ही आजिविका का साधन है। भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री प्रहलाद सियोल व प्रवक्ता कुंभाराम प्रजापत का कहना हैं सरकार जल्द गिरदावरी करवा मुआवजा दिलावें ताकि किसानों को राहत मिल सके।

और इधर...

किसान संघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

गुड़ामालानी. उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को भारतीय किसान संघ गुड़ामालानी की बैठक कृषि मंडी सभागार में हुई। इसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। किसान संघ जोधपुर प्रांत अध्यक्ष दलाराम बटेर, प्रांत मंत्री हरीराम व बाड़मेर जिला उपाध्यक्ष हरदाराम पटेल ने संबोधि किया।


इस दौरान भीषण अकाल से निपटने अकाल राहत कार्य शुरू करवाने, पशु शिविर लगाने, फसल बीमा क्लेम व आदान-अनुदान का समय पर भुगतान करवाने सहित संगठन विस्तार, नई ग्राम इकाई निर्माण, सदस्यता अभियान को पूर्ण करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं नर्मदा विस्तार को लेकर तैयारी भी आवश्यकता जताई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने की। खेताराम सियाग, रिड़मराम देवासी, देवाराम जाखड़, रामाराम, भावाराम व ग्राम इकाइयों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

कुछ दिन जले बल्ब फिर ट्रांसफार्मर ही जल गए!
Published on:
23 Sept 2018 07:26 pm
Also Read
View All