बाड़मेर

जर्जर मकान का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Dec 18, 2018
Shabby house hide, big accident
Shabby house hide, big accident

गनीमत रही, मकान के नीचे दुकान बंद थी : शहर में कई जर्जर मकान हादसे को दे रहे न्योता
जर्जर मकान का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला
बाड़मेर . शहर के व्यस्ततम इलाके पीपली चौक में सोमवार दोपहर जर्जर मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि नीचे कोई नहीं था।
जर्जर मकान के नीचे दुकान बंद होने के कारण लोगों की आवाजाही नहीं थी। इस मकान के नीचे दुकान पर महिलाएं खरीदारी करती रहती हैं। दुकान बंद होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। शहर में ऐसे
कई जर्जर मकान हादसे को न्योता दे रहे हंै पर नगर परिषद की ओर से गिराने या मकान मालिक को नोटिस जारी करने में जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं।
इसलिए टला हादसा
छज्जा गिरने के दौरान आसपास कोई नहीं था। जर्जर मकान के नीचे कपड़े की लीरी की दुकान है। सुबह से शाम तक यहां महिलाएं खरीदारी के लिए आती हैं। दुकानदार के बाहर जाने के कारण दुकान खुली नहीं थी।
पूर्व में मिले थे निर्देश, परिषद ने नहीं की कार्रवाई
श हर के व्यस्त इलाके में कई जर्जर भवन हादसे को न्योता दे रहे हैं। पूर्व में जिला कलक्टर की बैठक में जर्जर भवनों को चिह्नित कर सम्बधित मकान मालिक को नोटिस जारी करने के साथ गिराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी नगर परिषद की ओर से भवनों पर कार्रवाई नहीं की गई।
कभी भी गिर सकता है आइटीआइ भवन
जिला कलक्टर आवास से आगे कारागृह रोड पर लम्बे समय से जर्जर आइटीआइ भवन हादसे को न्योता दे रहा है। तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बाड़मेर दौरे के दौरान इस भवन को गिराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी सम्बधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वार्ड 10 स्थित जटिया समाज के शिव मंदिर के पास भी लम्बे समय से जर्जर भवन हादसे को न्योता दे रहे हैं।

Published on:
18 Dec 2018 11:47 am