बाड़मेर

भगिनी निवेदिता ने देशभक्तों की खुलेआम मदद की

एबीवीपी ने भगिनी निवेदिता की जयंती मनाई
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2021, 12:33 AM IST
भगिनी निवेदिता ने देशभक्तों की खुलेआम मदद की,भगिनी निवेदिता ने देशभक्तों की खुलेआम मदद की
भगिनी निवेदिता ने देशभक्तों की खुलेआम मदद की,भगिनी निवेदिता ने देशभक्तों की खुलेआम मदद की

बाड़मेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बाड़मेर के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मधुकर भवन संघ कार्यालय में भगिनी निवेदिता की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

एबीवीपी प्रांत सहमंत्री भोमसिंह सुंदरा, नगर अध्यक्ष हिरगिरी गोस्वामी की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। सुंदरा ने कहा कि भारत में आज भी विदेशियों पर गर्व किया जाता है उनमें भगिनी निवेदिता का नाम पहली पंक्ति में आता है, जिन्होंने न केवल भारत की आजादी की लड़ाई लडऩे वाले देशभक्तों की खुलेआम मदद की वरन महिला शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

स्वामी विवेकानंद को अपना आध्यात्मिक गुरु बना भारत को अपनी कर्मभूमि बनाया। भगिनी निवेदिता ने भारतीय संस्कृति का देश-विदेश में प्रचार प्रसार किया। कोलकाता में आए प्लेग रोग के महामारी में उन्होंने खुद की जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की ।

दीपक डगला ,तनसिंह महाबार, स्वाति वासु, आरती गर्ग, लक्ष्मी, सुमन, घेवरसिंह महाबार, गणपतसिंह, ब्रजपालसिंह कोटड़ा , चिराग अग्रवाल , गौरवसिंह, दीपक चावला, शेराराम, राहुलकुमार भाडखा, महेन्द्रगिरी,नरपतसिंह खारची आदि ने भी भगिनी निवेदिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Published on: