बाड़मेर

कहीं बारिश तो कहीं रहा इंतजार

जिले में सोमवार को कुछ जगह बारिश हुई तो कहीं पर इंतजार रहा
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2021, 12:44 AM IST
कहीं बारिश तो कहीं रहा इंतजार
कहीं बारिश तो कहीं रहा इंतजार

बाड़मेर. जिले में सोमवार को कुछ जगह बारिश हुई तो कहीं पर इंतजार रहा। जिले के सिणधरी क्षेत्र में सोमवार को अच्छी बारिश् होने से किसानों के चेहरों पर खुशी छा गई। वे हल लेकर खेतों की ओर चले गए। वहीं, धोरीमन्ना क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। बाड़मेर शहर में पूरे दिन उमस ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई।
शिव . समूचे उपखंड क्षेत्र में सोमवार सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए रहे, पुरे दिन उमस के साथ दोपहर को बूंदाबांदी का दौर चला। रविवार सुबह से ही हवा के बदलते रुख के साथ आसमान में बादल छा जाने के साथ सूर्य भगवान भी बादलों में छुप गए। दोपहर को कुछ गांव में बूंदाबांदी के बाद हवा के रोकने के साथ ही उमस हो गई।
धोरीमन्ना. क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला नजर आया। क्षेत्र में कई जगह हल्की बूंदाबांदी का दौर चला जिसके चलते लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।
देवड़ा. रविवार शाम सांवरड़ा, राखी, भूति में अच्छी बारिश हुई। वहीं देवड़ा, फु लण, बामसीन व आस पास के गांवों में हल्की बारिश हुई। इससे मौसम में बढ़ी ठण्डक पर आमजन ने राहत की सांस ली। कई गांवों में बुवाई योग्य बारिश नहीं होने से किसान निराश है।
हीरा की ढाणी. बुवाई के लिए किसान बारिश की बाट दिनभर जोहते रहे, लेकिन बारिश न होने से किसान मायूस नजर आए। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे।

Published on: