राज्य सरकार का बजरी माफियाओं पर अंकुश नहीं : बेनीवाल बालोतरा. राज्य सरकार का बजरी माफियाओं पर कोई अंकुश नहीं है। यह बात राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल ने कही। वे बजरी की दरें कम करने की मांग को लेकर रालोपा की ओर से आयोजित 17 वें दिन भी जारी अनिश्चितकालीन धरने पर विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बजरी अप्रत्याशित रूप से महंगी होने के कारण आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है। बजरी की दरें 8 गुणा अधिक होने से गरीब आदमी के लिए घर बनाना मुश्किल हो गया है।
राज्य सरकार का बजरी माफियाओं पर अंकुश नहीं : बेनीवाल
बालोतरा. राज्य सरकार का बजरी माफियाओं पर कोई अंकुश नहीं है। यह बात राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल ने कही। वे बजरी की दरें कम करने की मांग को लेकर रालोपा की ओर से आयोजित 17 वें दिन भी जारी अनिश्चितकालीन धरने पर विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बजरी अप्रत्याशित रूप से महंगी होने के कारण आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है। बजरी की दरें 8 गुणा अधिक होने से गरीब आदमी के लिए घर बनाना मुश्किल हो गया है।
कार्यक्रम में रालोपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र चौधरी,रालोपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जालाराम पालीवाल, पचपदरा ब्लॉक अध्यक्ष थानसिंह राजपुरोहित डोली ने कहा कि अगर राज्य सरकार ने बजरी की दरें कम नहीं कीं तो आगामी दिनों में भूख हड़ताल शुरू करेंगे। युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश काकड़ ने कहा कि सर्वसमाज के नाम पर कांग्रेस व भाजपा के नेताओं ने 18 घंटे का धरना प्रदर्शन कर आम आदमी के साथ कुठाराघात किया है । सामाजिक नेता श्याम डांगी ,युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष गिड़ा ओमप्रकाश बैरड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ टावर व टंकियों पर चढ़ प्रदर्शन करने की मांग की। धरनार्थियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दे कर बजरी की कीमत में कमी करने की मांग की। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला महामंत्री चन्दन सऊ, रतनाराम जाखड़ ,किरपाराम गोदारा, केसाराम जाखड़ सवाऊ ,बाबूलाल सऊ ,मनोहर बेनीवाल और भोलाराम सऊ आदि मौजूद थे। धरनार्थियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दे कर बजरी की कीमत में कमी करने की मांग की।