चित्तौड़गढ़

स्ट्रीट वेंडर अब नहीं करेंगे पॉलीथिन का प्रयोग

रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश : एनयूएलएम प्रबंधक भंवर खां व बाबूलाल ने कहा कि 80 प्रतिशत बीमारियां खुले में शौच जाने व दूषित जल से होती है। रैली को आयुक्त ने हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया, जो कि शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए आदर्श स्टेडियम पहुंची।
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2016, 2:20 PM IST
no longer use polythene
no longer use polythene

दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर परिषद व स्ट्रीट वेंडर की ओर से रविवार को जन चेतना स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान आयुक्त श्रवण कुमार विश्रोई ने पॉलीथिन मुक्त व स्वच्छता वातावरण की बात कही

कार्यालय सहायक स्वरूप शर्मा ने शहर को खुले में शौच मुक्त करने की बात कही। इस दौरान स्ट्रीट वेंडर कमेटी सदस्य स्वरूप वासु व मानाराम चौधरी ने कहा कि आज से पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे। ठेलों व केबिन के पास कचरा पात्र रखेंगे।

एनयूएलएम प्रबंधक बोले

एनयूएलएम प्रबंधक भंवर खां व बाबूलाल ने कहा कि 80 प्रतिशत बीमारियां खुले में शौच जाने व दूषित जल से होती है। रैली को आयुक्त ने हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया, जो कि शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए आदर्श स्टेडियम पहुंची।

आदर्श स्टेडियम में किया श्रमदान

आदर्श स्टेडियम के पार्क में गन्दगी देख एनयूएलएम प्रबंधक भंवर खां व बाबूलाल ने स्ट्रीट वेंडरों से आग्रह किया कि सवेरे व्यायाम, योग के लिए आने वाले लोगों को दिक्कत न हो हमेशा पार्क को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया।

किया पौधरोपण

रैली को आयुक्त ने हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया, जो कि शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए आदर्श स्टेडियम पहुंच, आदर्श स्टेडियम में नगर परिषद आयुक्त श्रवण विश्नोई ने पौधरोपण किया गया।

इस मौके पर नरेश कुमार, राजाराम, रमेश आचार्य, विजयसिंह, गंगाराम, नानगाराम, देवाराम, किशोर जोशी, शेरखां, भगवानदास, मोहन सिंह , अशोक शर्मा, गवरी देवी, अमरी देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार को जागरूकता रैली

शिव नगर स्थित उत्तम छात्रावास एवं कोचिंग सेंटर के छात्रों ने रविवार को चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार को लेकर शिवनगर के वाशिंदों को जागरूक किया। राजस्थान पत्रिका के रोशन करें खुशियों के दीप अभियान को लेकर जागरूकता रैली को देखने के लिए हर कोई उत्सुक नजर आया। छात्रावास से रवाना होकर रैली जब गलियों में गई तो विद्यार्थियों ने स्वदेशी अपनाएंगे, चाइनीज भगाएंगे के नारों से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान दुकानदारों से चाइनीज वस्तुएं नहीं बेचने की अपील की गई। रैली के समापन पर दीपावली पर मिट्टी के दीपक जलाने का संकल्प लिया।

पौधरोपण कर दिया संदेश

रैली के पुन: छात्रावास पहुंचने पर छात्रावास परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान बांकाराम सियाग ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि ये पौधे आपको हमेशा चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करने की याद दिलाएंगे। सभी को मिलकर इनकी सुरक्षा करनी है। इस मौके पर चेतनराम फडौदा, बाबूलाल लोल, देवेन्द्र जाणी, गणपत, ओम जांगिड सहित कई लोग मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़: चुनावी रंजिश में बीजेपी जिला मंत्री पर लाठी-सरियों से हमला, सिर में गंभीर चोट; 8 लोगों पर FIR

चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए

चित्तौड़गढ़ मर्डर केस : महिला की हत्या का राज खुला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार