बाड़मेर

आमजन शिविर में जागरूक रहकर शिविर का लाभ लें – जैन

चूली एवम भाडखा में शिविर में आमजन की समस्याओं का निराकरण
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2021, 1:01 AM IST
आमजन शिविर में जागरूक रहकर शिविर का लाभ लें - जैन
आमजन शिविर में जागरूक रहकर शिविर का लाभ लें - जैन

बाड़मेर. बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने ग्राम पंचायत चूली व भाडखा में शिविर का दौरा कर आमजन की समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए।
इस अवसर पर विधायक जैन ने शिविर में अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जैन ने कहा कि ग्राम पंचायत भाडखा के विकास के लिए हमारा सदैव प्रयास रहा है चूंकि भाडखा के आस पास का क्षेत्र में किसान कुओं से सिचाई करते हैं और यहां के आमजन की हमेशा विद्युत वॉल्टेज की समस्याओं के समाधान के लिए हमने हरियाली में नया जीएसएस स्वीकृत किया जिसका निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। अगले 10 दिनों के अंदर अंदर बनकर तैयार हो जाएगा।

भाडखा में पेयजल समस्या के समाधान के लिए करीबन 50 लाख की लागत से 4 नये ट्यूबबेल स्वीकृत भी किए हैं। इसके अलावा भी रूगोणियों की ढाणी ,जूनेजा मेहरों की बस्ती सहित कई विद्यालयों में हमने भवन निर्माण की स्वीकृति दी है। जैन ने कहा कि किसानों को सहकारी ऋण के लिए बाटाडू जाना पड़ रहा है उक्त समस्या का समाधान भी अगले कुछ दिनों में कर देंगे । इसके साथ साथ भाडखा पीएचसी को भी प्राथमिकता से सीएचसी में क्रमोन्नत करवाएंगे।
चूली एवम भाडखा में इस दौरान आबादी क्षेत्र में करीबन 100 से आवासीय पट्टे वितरित कर आमजन को राहत देने का काम किया।
ग्राम पंचायत चूली को बाड़मेर से सीधे जोड़ने के लिए हमने बन्धडा गाला चूली से हापों की ढाणी मार्ग को डामरीकरण की स्वीकृति दिलाई है उक्त सड़क निर्माण से चूली भादरेश की बाड़मेर से दूरी कम होगी और आमजन के लिए सुविधा होगी । इसके साथ साथ चूली में स्थित मॉडल स्कूल जिनके लिए पक्की सड़क नही है वहां पर भी हमने डामर सड़क की स्वीकृति दी है।

Updated on:
27 Oct 2021, 1:01 AM IST
Published on: