बाड़मेर

Teacher Recruitment in Rajasthan : युवाओं के लिए खुश खबरी, प्रदेश में 48 हजार ​शिक्षकों की होगी नियु​क्ति

Teacher Recruitment in Rajasthan : Teacher Recruitment in Rajasthan : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती लेवल वन व टू को लेकर दस्तावेजों का सत्यापन जुलाई में
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2023, 9:46 PM IST
Teacher Recruitment in Rajasthan :

दिलीप दवे. बाड़मेर. प्रदेश के सरकारी विद्यालयों को जल्द ही 48 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षक मिलेंगे। सरकार ने लेवल वन एवं टू के शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करते हुए जुलाई में दस्तावेजों के सत्यापन की तिथियां तय की गई है। ऐसे में अगस्त में विद्यालयों को शिक्षक मिलने की उम्मीद है। इस भर्ती में बाड़मेर जिले को सर्वाधिक 3511 शिक्षक मिलेंगे।

प्रदेश के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को अगस्त तक तृतीय श्रेणी शिक्षक मिल जाएंगे। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभागीय सूत्रों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले स्कूलों में रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। इसके लिए जुलाई में दस्तावेज सत्यापन का काम शुरू कर दिया जाएगा। अगस्त तक नियुक्ति दे दी जाएगी। ज्ञात रहे 48 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2022 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से फरवरी में आयोजित की गई थी। जिनके परिणाम हाल ही में घोषित किए गए हैं।
कहां कितने लगेंगे शिक्षक- थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती से बाड़मेर जिले को सबसे ज्यादा 3511 शिक्षक मिलेंगे। इसके बाद उदयपुर को 2978 व जयपुर जिले को 2757 अध्यापक मिलेंगे। बूंदी, चूरू, हनुमानगढ़, टोंक, सिरोही, प्रतापगढ़, कोटा, सवाईमाधोपुर, धोलपुर, झालावाड़, जैसलमेर जिले में एक हजार से कम शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

तृतीय श्रेणी शिक्षकों की नियुक्ति से सरकारी विद्यालयों को फायदा होगा। विशेषकर बाड़मेर जिले में जहां पद रिक्तता अधिक है, वहां इन शिक्षकों की नियुक्ति से सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधरेगा। व्याख्याताओं की नियुक्ति और पद स्वीकृति करें तो अधिक फायदा होगा। - बसंतकुमार जाणी, जिलाध्यक्ष राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ बाड़मेर रेस्टा

Published on: