बाड़मेर

अनवरत सूर्य नमस्कार शृंखला के तहत बाड़मेर में दस जगह कार्यक्रम

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2021, 12:34 AM IST
अनवरत सूर्य नमस्कार शृंखला के तहत बाड़मेर में दस जगह कार्यक्रम
अनवरत सूर्य नमस्कार शृंखला के तहत बाड़मेर में दस जगह कार्यक्रम



बाड़मेर. राष्ट्र सेविका समिति जोधपुर प्रांत (पश्चिमी राजस्थान) ने योग दिवस पर अनवरत सूर्य नमस्कार
शृंखला का आयोजन किया। इस शृंखला में बाड़मेर के कार्यक्रम शाम 5 बजे से प्रारंभ हुए, जिसके तहत बाड़मेर जिले में 10 स्थानों पर सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम हुए।
बायतु में कमला धतरवाल, धोरीमन्ना में गीता चौधरी, चौहटन में शीतल शर्मा, भीमथल में केशी विश्नोई , खुड़ाल में डिंपल पंवार, बाड़मेर शहर में बीएसएफ 83वीं बटालियन नेहरू नगर में चेतना मोरवाल, शास्त्री नगर में ज्योति कंवर, सरदारपुरा में मीना सिन्धी व हिमाद्री सोनी, अग्रवाल कॉलोनी में दुर्गा तिवाड़ी व शिव नगर में भावना चौधरी ने कार्यक्रम करवाए।
शिव नगर में पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी योगी महिपाल कमेडिया ने सूर्य नमस्कार, आसन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया ।

शिव मंदिर की साध्वी अनुप्रिया, राष्ट्र सेविका समिति बाड़मेर जिला कार्यवाहिका भावना चौधरी व महाराजा छात्रावास प्रभारी कंवरा राम बेनीवाल उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह भादू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कर्मचारी कॉलोनी बलदेव नगर में योगाभ्यास किया। इस अवसर पर भादू ने विभिन्न यौगिक क्रियाएं व प्राणायाम करवाया। भादू ने सभी कार्यकर्ताओं से योग को दैनिक जीवन मे नियमित अपनाने का आह्वान किया।

Updated on:
22 Jun 2021, 12:34 AM IST
Published on: