बाड़मेर

‘थारनगरी बाड़मेर स्वच्छ, सुंदर व ग्रीन सीटी बने’

वार्ड ३१ में पौधरोपण
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2021, 1:31 AM IST
‘थारनगरी बाड़मेर स्वच्छ, सुंदर व ग्रीन सीटी बने’
‘थारनगरी बाड़मेर स्वच्छ, सुंदर व ग्रीन सीटी बने’

- बाड़मेर. एक घर, एक पौधा अभियान के तहत शहर के वार्ड ३१ में तेलियों का वास में नगर परिषद सभापति दिलीप माली,पार्षद पंकज सेठिया के सानिध्य में पौधरोपण किया गया। सृष्टि संस्थान, बाड़मेर अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने कार्यक्रम संबंधी जानकारी दी।

दिलीप माली ने कहा कि नगर परिषद का यह प्रयास है कि थार नगरी बाड़मेर स्वच्छ, सुन्दर व ग्रीन सिटी बने। ऐसे में नगर परिषद पौधरोपण को लेकर संकल्पबद्ध है और शीघ्र ही पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। पौधे लगाना व बचाना सबकी जिम्मेदारी है।

पंकज सेठिया ने कहा कि वार्ड ३१ के प्रत्येक घर के आगे कम से कम एक पौधा लगाना हमारी प्राथमिकता है।

पौधे लगाना व बचाना सबकी जिम्मेदारी है। प्रवीण सेठिया, भंवरलाल सेठिया, हरीश बोथरा, भरत छाजेड़, संजय संखलेचा, जितेन्द्र बांठिया, बड़ूलाल सिंघवीं, सुखदेव माली, अमरसिंह बाना उपस्थित रहे। सृष्टि संस्थान, बाड़मेर अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने सभी मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

Published on: