बाड़मेर

पिता ने जिसके साथ सगाई नहीं कराई, बेटी उसी के साथ भागकर शादी कर आई, फिर थाने में जो पिता ने किया, दंग रह गए लोग

Rajasthan News: तीन दिन पहले युवती अपने घर से गायब हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Mar 2024, 11:45 AM IST
bride
bride

Rajasthan News:
राजस्थान के बाड़मेर जिले की घटना है। माता - पिता अपनी बेटी की सगाई जिस युवक से नहीं कराना चाहते थे, बेटी ने उसकी के साथ सगाई तो क्या सीधे शादी ही कर ली। दोनो देर रात थाने पहुंचे बयान दर्ज कराने के लिए.....। परिवार को भी पता चल गया। माता - पिता ने बेटी को समझाने का प्रयास किया और साथ ले जाने की कोशिश की लेकिन बेटी ने जाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने भी दोनो के बालिग होने का हवाला दिया......। मामले की जांच बाडमेर जिले की कोतवाली पुलिस कर रही है।


पुलिस ने बताया कि युवती के माता पिता ने पिछले दिनों जैसलमेर में रहने वाले विनोद नाम के युवक से बेटी की शादी कराने की तैयारी कर ली थी। पहले तो बेटी शादी के लिए ही इंकार कर रही थी। लेकिन बाद में माता पिता के दबव में आकर वह मान गई। सगाई की बात चली, लेकिन लड़की के माता - पिता को लड़के बारे में कुछ ऐसी जानकारी मिली कि माता - पिता ने सगाई नहीं कराई। लेकिन इस बीच लड़का और लड़की आपस में बात करने लगे। तीन दिन पहले युवती अपने घर से गायब हो गई।

परिवार ने इसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। अब पता चला कि युवती देर रात अपने पति विनोद के साथ ही कोतवाली थाने पहुंची है। पुलिस ने कहा कि दोनो बालिग हैं, बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस सुरक्षा की जरूरत होने पर सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी। अगर दोनो में से किसी का परिवार भी कानून हाथ में लेता है तो उससे पुलिस निपटेगी। लड़की के माता - पिता और परिवार ने बेटी को साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसने साथ जाने से इंकार कर दिया।

Published on: