
बाडमेर. जिले में भीषण गर्मी के मद्देनजर समस्त विद्यालयों का समय सुबह 7.30 बजे से होगा। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 3 से 9 मई तक समस्त विद्यालयों का समय दोपहर 12 बजे तक रहेगा।
आदेश की पालना जिले के समस्त राजकीय, निजी तथा सीबीएससी से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हंै। उन्होंने बताया कि विद्यालय स्टाफ का समय दोपहर 1 बजे तक यथावत रहेगा।
और इधर...
मनरेगा कार्य समय अब सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक
बाड़मेर. जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए मनरेगा कार्यों का समय बिना विश्राम सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक किया गया है। जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर के अनुसार अत्यधिक गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने मनरेगा कार्यों का समय तुरंत प्रभाव से विश्राम काल 30 मिनिट रहित सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक अथवा सुबह 6 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक विश्राम काल 30 मिनिट सहित निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है।
यह व्यवस्था 15 जुलाई तक अथवा मानसून आने तक जो भी पहले हो, तक के लिए प्रभावी है। यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क पूर्ण कर लेता हैं तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टरोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर उपरांत कार्य स्थल छोड़ सकता है।