बाड़मेर

आवागमन का एक ही जरिया थी बस, डेढ साल से वह भी बंद

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Apr 03, 2019
The only way to get traffic was to stop it for a year and a half.
The only way to get traffic was to stop it for a year and a half.

आवागमन का एक ही जरिया थी बस, डेढ साल से वह भी बंद

- ग्रामीणों को परिवहन के लिए करना पड़ता है परेशानियां का सामना
बालोतरा.

जिला सीमा की अंतिम ग्राम पंचायत रामपुरा से विधानसभा, उपखंड मुख्यालय सिवाना तक डेढ़ वर्ष पूर्व संचालित ग्रामीण रोडवेज बस सेवा एक दर्जन भर ग्रामीणों के लिए वरदान बनी हुई थी। लंबे समय से इस बस सेवा के बंद होने पर अब कई गांवों के ग्रामीणों को दो-तीन किलोमीटर दूर पहुंच बस पकडऩी पड़ती है। इस पर गर्मी में इन्हें बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है। परेशान ग्रामीण जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों को बंद रोडवेज सेवा फिर से शुरू करवाने की मांग करते करते थक हार चुके हैं, लेकिन झूठे आश्वासनों के अलावा इन्हें आज दिन तक कुछ भी नहीं मिला है। इससे ग्रामीणों में रोष है।

प्रदेश सरकार ने तीन वर्षसे अधिक समय पूर्व ग्राम पंचायत रामपुरा से विधानसभा, उपखंड मुख्यालय सिवाना के लिए ग्रामीण रोडवेज बस सेवा प्रारंभ की थी। वर्षों की मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर छा गई थी। रामपुरा से हर दिन सुबह सात बजे बस रवाना होकर सुबह 9.45 उपखंड मुख्यालय सिवाना पहुंचती। वापस सुबह 10.45 बजे सिवाना से रवाना होकर दोपहर 1 बजे रामपुरा पहुंचती। दोपहर 2 बजे यहां से रवाना होकर शाम 4.30 बजे सिवाना व वापिस शाम 5 बजे यहां से रवाना होकर रात 7.30 बजे रामपुरा पहुंचती। बस के दिन में दो बार गांव से सिवाना आवागमन पर इससे जुड़े गांवो के ग्रामीणों को अच्छी सुविधा मिलती।
डेढ़ वर्ष से बंद बस, ग्रामीण परेशान

रामपुरा से सिवाना तक संचालित ग्रामीण रोडवेज बस सेवा पर रामपुरा, महेशनगर, मोहनपुरा, पातों का बाड़ा, खंरटिया, कोटड़ी, भानावास, सहित कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में अच्छी सुविधा मिल रही थी। लेकिन डेढ़ वर्ष से अधिक समय से बंद बस सेवा से इन गांवों के ग्रामीणों को हर दिन परेशानियां उठानी पड़ती है। कईगांवों के ग्रामीणों को दो-तीन किलोमीटर पैदल दूरी तय करके बस पकड़ते हैं। इस पर विशेषकर सामान सहित पैदल चलने में बुर्जुगों, महिलाओं, बच्चों को अधिक परेशानियां उठानी पड़ती है। गर्मी में इतनी लंबी दूरी तय करने में जान ही निकल जाती है। परेशान ग्रामीण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों को बीसियों बार समस्या से अवगत करवाकर बंद बस सेवा शुरू करवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन झूठे आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला है। इससे क्षेत्र भर के ग्रामीणों में रोष है।
नहीं होती सुनवाई

ग्रामीण रोडवेज बस सेवा शुरू होने पर आवागमन में अच्छी सुविधा मिल रही थी। सेवा बंद होने पर अब हर दिन परेशानियां उठानी पड़ती है। हर बार समस्या से अवगत करवाते हैं, बुर्जुग, महिलाएं,बच्चें अधिक परेशान होते हैं। लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

- मंगलाराम पटेल, ग्रामीण मोहनपुरा

फिर शुरू हो सेवा
उपखंड सिवाना, तहसील समदड़ी मुख्यालय कामकाम, खरीदारी, सामाजिक कार्य, उपचार आदि को लेकर हर दिन बड़ी संख्या में लोग आना जाना करते हंै। बंद बस सेवा पर अब पैदल चलकर दूसरे गांव से बस पकडऩी पड़ती है। गर्मी में जान निकल जाती है। बस सेवा फिर से शुरू करें

Published on:
03 Apr 2019 10:11 am