बाड़मेर

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के अंदर राष्ट्रप्रेम की अलख जगाना

- एक गांव एक तिरंगा अभियान के तहत भादरेश में कार्यक्रम

less than 1 minute read
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के अंदर राष्ट्रप्रेम की अलख जगाना

बाड़मेर. एक गांव एक तिरंगा अभियान के तहत भादरेश ग्राम पंचायत में ध्वजारोहण, कोरोंना योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता एबीवीपी बाड़मेर पाली विभाग संगठन मंत्री भवानी शंकर शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उदेश्य युवाओं के अंदर राष्ट्रप्रेम की अलख जगाना है। हर भारतवासी को आजादी का महत्व समझ आए इस उद्देश्य से देशभर के हर गांव में ग्रामीणों के मध्य ध्वजारोहण की योजना बनाई गई। वीरांगना रैना चौधरी ने कहा कि देश के लिए शहीद होना गर्व की बात है।

मातृभूमि के लिए सर्वस्व अर्पित करना सौभाग्य का विषय है। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रहलाद बांगड़वा ने बताया कि पहली बार आजादी का उत्सव गांव वाले मिलकर सामाजिक कार्यक्रम के रूप में मना रहे हैंं करगिल हीरो खेमाराम आर्य ने करगिल युद्ध के अनुभव साझा किए।

एबीवीपी जिला सह संयोजक मनोहर बारहठ भादरेश ने बताया कि कोरोंना योद्धाओं को सम्मान के साथ तुलसी का पौंधा भेंट कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।

करणी दान ने धन्यवाद् ज्ञापित किया। संचालन कुमेर चारण ने किया। सरपंच भुरी देवी , ग्राम विकास अधिकारी शशिसिंह राठौड़ , पटवारी लक्ष्मी मीणा , उप सरपंच केशर कंवर उपस्थित रहे।

Published on:
15 Aug 2021 08:25 pm
Also Read
View All
मदर्स डे स्पेशल: अनपढ़ होकर भी हरकू देवी ने समझा शिक्षा का महत्व, स्कूल के लिए दान की जमीन

मदर्स डे सक्सेस स्टोरी: मां की रिकॉर्डिंग सुनकर मोहित ने क्रैक की RAS परीक्षा, संघर्ष और समर्पण की अद्भुत मिसाल

Rajasthan: राजस्थान में कुदरत का अनोखा ‘चमत्कार’, भीषण गर्मी में भी 72 घंटों से नहीं पिघले ओले, ग्रामीण हुए हैरान

Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि