बाड़मेर

पेचवर्क के इंतजार में सड़क हो गई छलनी

हीरा की ढाणी-केसुम्बला फांटा रोड खस्ताहाल, विभाग नहीं दे रहा ध्यान

2 min read
बाड़मेर. हीरा की ढाणी- केसुम्बला फांटा सड़क के बीच बने गड्ढे़।

बाड़मेर. ग्रामीण सड़कों की मरम्मत को लेकर लापरवाही का नमूना कहीं देखना है तो हीरा की ढाणी-केसुम्बला फांटा सड़क पर नजर आ जाएगा। सालों पहले बनी सड़क से कंकरीट हटते ही ग्रामीण मरम्मत की मांग करने लगे, लेकिन सरकारी तंंत्र ने ध्यान नहीं दिया। स्थिति खराब होते-होते सड़क पर जगह-जगह गड्ढ़े हो गए, लेकिन अभी भी जिम्मेदारों की नींद नहीं उड़ी है।
ग्राम पंचायत हीरा की ढाणी सियोलों की ढाणी से केसुम्बला तक ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा के लिए सालों पहले डामर रोड बनाई गई थी। कुछ साल बाद सड़क से कंकरीट निकलने लगी तो जागरूक ग्रामीण सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मिले और पेचवर्क की मांग की। आश्वासन मिला और उस बात को भी सालों गुजर गए, लेकिन स्थिति जस की तस ही है।

---

आवागमन का मुख्य मार्ग- यह सड़क सियोलों की ढाणी से ग्राम पंचायत मुख्यालय हीरा की ढाणी व वहां से केसुम्बला फांटा तक है। इन गांवों को बालोतरा व बाड़मेर सहित मुख्य शहरों को जोडऩे वाली यह लिंक रोड है। समय पर इसकी मरम्मत नहीं होती है तो बड़े शहरों तक पहुंचने में ग्रामीणों को परेशानी होगी। वहीं, समय के साथ आर्थिक नुकसान भी सहना होगा। क्योंकि वाहनों में डीजल-पेट्रोल भी अधिक खर्च होगा।

गांव-गांव की समस्या- जिले के गांवों को गांवों से जोडऩे के लिए बनी सड़कें आमजन की समस्याएं बनी हुई है। इन सड़कों की लम्बे समय से मरम्मत नहीं की गई है। एेसे में कंकरीट बिखरने के साथ बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते आवागमन में दिक्कत होती है।
नहीं सुन रहे जिम्मेदार

सड़क की मरम्मत की मांग लम्बे समय से कर रहे हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग के साथ प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को भी समस्या से अवगत करवाया है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की तो पैदल चलने लायक भी नहीं रहेगी।- देदाराम, ग्रामीण

ये भी पढ़ें

गति पर नहीं लगाम, सूचना का नहीं कोई संकेतक
Published on:
29 Mar 2018 09:40 pm
Also Read
View All
PM मोदी के आगमन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में हड़कंप, लोकार्पण से 24 घंटे पहले यूनिट में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार

मानसून 2026 का पूर्वानुमान: इस साल राजस्थान में बारिश के सुकाल या अकाल का संकेत? कुल्हड़, परछाई और पक्षियों से चलेगा पता

Success Story: राजस्थान में बालोतरा के 4 शिक्षकों का कमाल, चुनौतियों को मात देकर एक साथ बने RAS अफसर

Pachpadra Refinery : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिफाइनरी लोकार्पण का काउंटडाउन, पुलिस ने जारी किया ये ‘स्पेशल प्लान’

Pachpadra Refinery : पीएम मोदी कल करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण और जनसभा, पानी-छाछ की रहेगी भरपूर व्यवस्था