-सीमा रक्षकों ने किया 1100 पौधों के साथ शुभारंभ
बाड़मेर. मूले ब्रह्मा त्वचा विष्णु, शाखा शंकरमेवच
पत्रे-पत्रे सर्वे देवतायाम्, वृक्ष राज्ञो नमोस्तुते।।
सीमा सुरक्षा बल ने 74000 पौधारोपण के लक्ष्य का शुभारंभ बुधवार को पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान के संग की। डीआइजी प्रीतपालसिंह भट्टी और जिला उपवन संरक्षक संजयप्रकाश भादू की उपस्थिति में 1100 पौधे बीएसएफ सेक्टर में रोपित किए गए। बॉर्डर की चौकियों पर 15 अगस्त से पहले पौधे रोपित किए जाएंगे।
शुद्ध पर्यावरण, राष्ट्र रक्षा- भट्टी
बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय के प रिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीआइजी भट्टी ने पौधरोपण कर शुुरूआत की। उन्होंने पौैधों की महत्ता बताते हुुए कहा कि बीएसएफ 74000 पौधे लगाने का लक्ष्य अपनी सभी बटालियन के साथ करेगी। इसके लिए सीमा की चौकियों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि पर्यावरण के लिए किया जाने वाला हर कार्य र ाष्ट्र रक्षा का है। देश के नागरिकों के लिए सबसे जरूरी शुद्ध पर्यावरण है,इसके लिए पत्रिका की यह पहल सराहनीय है। पत्रिका के साथ लक्ष्य की शुरूआत करने पर खुशी व्यक्त करते हुए भट्टी ने आगामी दिनों में सघन पौधरोपण के लिए सभी जवानों का उत्साहवद्र्धन किया।
पौधे लगाएं और बढ़ाएं.., हर घर में हों पौधा- भादू
उप वन संरक्षक संजयप्रकाश भादू ने पौधरोपण करते हुए बताया कि बाड़मेर में इस साल 19 लाख पौधे तैयार किए गए है। आम जन को यह रियायती दर में उपलब्ध है। मानसून की बारिश हो चुकी है। आम आदमी वनविभाग की नर्सरी से पौधे खरीदकर इनको रोपित करें और बढ़ाएं। उन्होंने राजस्थान पत्रिका के अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि सालों से पत्रिका पर्यावरण के लिए मिसाल बन रही है। हरियाळो राजस्थान अभियान बेमिसाल है। उन्होंने बीएसएफ को लक्ष्य की शुरूआत के लिए बधाई दी। राजस्थान पत्रिका के संपादकीय प्रभारी रतन दवे ने बीएसएफ व सहयोगियों का आभार जताया।
बीएसएफ अधिकारियों की रही उपस्थिति
कमांडेंट देवेन्द्रसिंह, द्वितीय कमान अधिकारी नीरज फोगट, डिप्टी कमांडेंट मुज्जमिल, देवेन्द्रसिंह, सहायक समादेष्टा ओम प्रकाश मोगा, राजवीरसिंह, तरूणकुमार, अनूप मिश्रा,मरूगूंज संस्थान के रघुवीरसिंह तामलौर, नरपतसिंह राजपुरोहित, एमआर गढ़वीर उपस्थित रहे।
आप भी लगाए बॉर्डर पर अपना पौधा
15 अगस्त से पूर्व बॉर्डर की सभी चौकियों पर बीएसएफ पौैधरोपण करेगी। इसकी सुरक्षा व पौधों को पेड़ बनाने का जिम्मा सीमा के रक्षक जवान निभाएंगे। इसके लिए आम आदमी अपना नाम के पौधे बीएसएफ को उपलब्ध करवा सते है। 74000 के करीब पौधे बीएसएफ लगाएगी इसमें से 21000 पौधे बीएसएफ की चौकियों पर लगाए जाएंगे। यह पौधे आम आदमी, संस्था , समाज और कोई भी उपलब्ध करवा सकता है। राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान और देश के नाम एक पेड़ के तहत ये पौधे लगेंगे। बॉर्डर पर एक पौधा अपने नाम लगाने के लिए 9461123459 नंबर पर व्हाट्सएप संदेश के जरिए संपर्क कर सकते हैै।
वन विभाग से प्राप्त करें पौधे
जिले में 17 नर्सरी पर तैयार है 19 लाख पौधे
आम नागरिकों एवं कृषकों के लिए
01 से 10 पौधों तक-02 रूपए प्रति पौधा
11 से 50 पौधों तक-05 रूपए प्रति पौधा
51 से 200 पौधों तक -10 रूपए प्रति पौधा
पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों, सरकारी संस्थाओं, निजी संस्थाओं, एन.जी.ओ., नगर पालिका, नगर परिषद, नगर विकास न्यास आदि केलए पौधों का शुल्क राज्य सरकार द्वारा 06 माह के पौधे क्रय करने पर 09 रूपए प्रति पौधा तथा 12 माह के पौधे क्रय करने पर 15 रूपए प्रति पौधा निर्धारित की गई है।