बाड़मेर

अधिकारियों के दल ने धोरों में किया वनस्पति का अध्ययन

बायतु . क्षेत्र के बायतु पनजी गांव की सरहद स्थित खेमाबाबा की झोंपड़ी के पास खाली पड़ी जमीन पर उगे विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों का वन एवं वन्य जीव विभाग के अधिकारियों के एक दल ने निरीक्षण किया।

less than 1 minute read
Oct 20, 2022
अधिकारियों के दल ने धोरों में किया वनस्पति का अध्ययन

अधिकारियों के दल ने धोरों में किया वनस्पति का अध्ययन

बायतु . क्षेत्र के बायतु पनजी गांव की सरहद स्थित खेमाबाबा की झोंपड़ी के पास खाली पड़ी जमीन पर उगे विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों का वन एवं वन्य जीव विभाग के अधिकारियों के एक दल ने निरीक्षण किया। केंद्रीय शुष्क वन अनुसंधान के निदेज़्शन में जोधपुर से आए इस दल ने बायतु पनजी सरहद में बनिया धोरा के पास हाइवे के किनारे खाली पड़े बड़े क्षेत्र में उगे विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों का बारीकी से जांच परखकर अलग- अलग प्रजातियों के बारे में जानकारी ली। मुख्य वन सरंक्षक एम आर बालोच व सेवानिवृत्त मुख्य वन्य जीव सरंक्षक एमएल सोनल के साथ आए दल ने कुमट, देशी बबूल, बुआरी, खींप समेत यहां उगे हुए सभी पेड़ पौधों के बारे में जानकारी जुटाते हुए फोटोग्राफी भी की। टीम लीडर बालोच ने बताया कि इस वनस्पति पर गहन अनुसंधान किया जा रहा है।

Published on:
20 Oct 2022 03:59 pm
Also Read
View All
Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Rajasthan News: सरकार की बड़ी लापरवाही? बिना पोस्टिंग 200 तहसीलदार 5 महीने से बिना काम ले रहे सैलरी

बाड़मेर में बॉर्डर पार कर भारत में घुस आया पाकिस्तानी, 8 KM अंदर पहुंचने के बाद पकड़ा गया

Barmer News : दिन में धरने से लेकर रात्रि विश्राम तक, आखिर क्यों ‘सुख-सुविधाएं’ छोड़ सड़क पर हैं MLA रविंद्र सिंह भाटी?