बाड़मेर

आन-बान और शान से लहराया तिरंगा, गांवों से शहर तक उत्साह व उमंग

राजस्वमंत्री ने फहराया ध्वज, मार्च पास्ट की ली सलामी -

less than 1 minute read
आन-बान और शान से लहराया तिरंगा, गांवों से शहर तक उत्साह व उमंग

बाड़मेर. ७५वें स्वतंत्रता दिवस का पर्व जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित गांव, कस्बों व ढाणियों में आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा लहराया गया। जिले का मुख्य समारोह स्थानीय आदर्श स्टेडियम में हुआ।

यहां आयोजित मुख्य समारोह में राजस्वमंत्री हरीश चौधरी ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले सहित प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का पर्व हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। आजादी की लड़ाई में शहादत देने, यातनाएं सहने वाले स्वतंत्रता सैनानियों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने वर्तमान पीढ़ी से देश की एकता और अखंडता को मजबूर रखने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

इससे पहले राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। पुलिस, अद्र्ध सैनिक बल, बीएसएफ, छात्र-छात्राओं आदि ने मार्च पास्ट किया।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। वहीं, विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की गई। उत्कृष्ट सेवा पर विभिन्न क्षेत्र में सराहनीय कार्य पर नब्बे लोगों को सम्मानित किया गया।

Published on:
15 Aug 2021 08:02 pm
Also Read
View All
मदर्स डे स्पेशल: अनपढ़ होकर भी हरकू देवी ने समझा शिक्षा का महत्व, स्कूल के लिए दान की जमीन

मदर्स डे सक्सेस स्टोरी: मां की रिकॉर्डिंग सुनकर मोहित ने क्रैक की RAS परीक्षा, संघर्ष और समर्पण की अद्भुत मिसाल

Rajasthan: राजस्थान में कुदरत का अनोखा ‘चमत्कार’, भीषण गर्मी में भी 72 घंटों से नहीं पिघले ओले, ग्रामीण हुए हैरान

Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि