बाड़मेर

दो स्कूल व ई-मित्र पर हुई चोरी वारदातों का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

- सदर थाना क्षेत्र सांजटा व सरली में हुई थी वारदात

less than 1 minute read
Jun 28, 2021
Barmer police news

बाड़मेर.
सदर थाना क्षेत्र के सरली व सांजटा गांव में अलग-अलग हुई तीन चोरी की वारदातों का रविवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके साथ एक नाबालिग को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की।


पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि सांजटा व सिधिंयों की ढाणी सरकारी स्कूल व एक ई-मित्र के अज्ञात आरोपियों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अलग-अलग तीन वारदातों की गंभीरता को देखते हुए सदर थानाधिकारी रामनिवास के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम के सदस्यों ने आसूचना व संदिग्ध लोगों पर नजर बनाकर वारदातों का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मामले में आरोपी थानाराम पुत्र ठाकराराम निवासी चवा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने सहयोगी के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के सहयोगी एक नाबालिग को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ सामान बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल पूनमचंद, दिनेश, कांस्टेबल नीम्बाराम, महावीर व साईबर सेल के शिवरत्न की अहम भूमिका रही।


दो स्कूल व ई-मित्र में हुई थी चोरी
सांजटा स्कूल का ताला तोड़कर छत पंखे, स्पीकर, लाइट बोर्ड, कागज रिम सहित अन्य सामान चोरी किया। गांव में एक ई-मित्र का ताला तोड़कर लेपटॉप, रंगीन प्रिंटर, मोबाईल, डॉगल, बायोमेट्रिक मशीन व 22 हजार नकद चोरी किए। इसके अलावा सिंधियों की ढाणी स्कूल का स्टोर का ताला तोड़कर दो सोल बेटरिया, एक सोलर कन्ट्रोलर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।

Published on:
28 Jun 2021 08:21 pm
Also Read
View All