बाड़मेर

मकान में चोरी, तिजोरी में रखे गहने व नकदी पार

परिवार उज्जैन महाकाल दर्शन करने गया था
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jul 2023, 10:01 PM IST
मकान में चोरी, तिजोरी में रखे गहने व नकदी पार
मकान में चोरी, तिजोरी में रखे गहने व नकदी पार

जसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत आदेश्वर रेजीडेंसी जसोल फांटा स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर तिजोरी में रखे गहने व नकदी चुरा लिए।

पुलिस के अनुसार आदेश्वर रेजीडेंसी, जसोल फांटा निवासी दीक्षितकुमार पुत्र विमलकुमार त्रिवेदी ने जसोल थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि उनका परिवार 7 जुलाई को उज्जैन महाकाल दर्शन करने के लिए गया हुआ था। परिवार 11 जुलाई को दर्शन कर घर लौटा तो मुख्य गेट सहित घर के अंदर सभी कमरों के ताले टूटे हुए मिले। घर के सदस्यों ने आसपास पूछताछ कर खोजबीन की तो अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले और घर के सभी कमरों का सामान बिखरा हुआ था।

मामला दर्ज कर जांच शुरू

पुलिस के मुताबिक कमरों के ताले तोड़ कर उसमे रखी सोने की 3 इयर रिंग, 2 नोज पिन, एक अंगूठी कुल अनुमानित वजनी दो तोला गहने व तीन पर्स में रखे कुल 60 रुपए रोकड़ चुरा लिए। पीड़ित परिवार ने जसोल थाने में आज रिपोर्ट पेश कर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Published on: