बाड़मेर

पुलिस जीप लूट व गैंगवार मामले में तीन गिरफ्तार,जानिए पूरी खबर

- ड्राइवर व कांस्टेबल से मारपीट कर पुलिस जीप लूटने व फायरिंग का मामला - तस्करी के लिए लूटी थी पुलिस की जीप

2 min read
Feb 21, 2018
Three arrested in police jeep loot and gang-war case

बाड़मेर. जैसलमेर रोड पर जोधपुर के झंवर थाने के बम्बोर टोल प्लाजा के पास स्कॉर्पियो पलटने के बाद मौके पर पहुंची झंवर थाने की गश्ती जीप (चेतक) लूटने व माडपुरा में फायरिंग कर वाहन जलाने सहित अन्य मामलों में फरार चल रहे आरोपितों को बाड़मेर पुलिस की स्पेशल टीम ने गुजरात के डीसा से गिरफ्तार किया। मामले में पूर्व में झंवर थाना पुलिस ने सिविल इंजीनियर को गिरफ्तार किया था।

- माडपुरा में फायरिंग कर वाहन जलाए, आडेल में घर में घुस मारपीट

ये भी पढ़ें

वेटरनरी डिप्लोमा परीक्षा का परिणाम घोषित

पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला ने बताया कि गत माह रागेश्वरी, चौहटन व नागाणा थाना क्षेत्र में हुई गैंगवार व जोधपुर में झंवर पुलिस जीप लूट सहित अन्य मामलो में फरार चल रहे आरोपित सोडियार निवासी भैराराम पुत्र सोनाराम जाट, नोखड़ा निवासी रूपकिशोर उर्फ रूपला व प्रकाश पुरी को गुजरात के डीसा से गिरफ्तार किया। आरोपित माडपुरा बरवाला, आडेल में हुई फायरिंग व मारपीट के मामले में मुख्य वांछित हैं। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है।
10 किमी पैदल पीछा कर दबोचा

आरोपित गुजरात के डीसा में एक होटल में बैठे थे। पुलिस टीम को देख आरोपित खेतों की तरफ भाग गए। पुलिस टीम ने झाडिय़ों में करीब 10 किमी तक पैदल पीछा कर आरोपितों को धर दबोचा। आरोपित अंतरराज्यीय हथियार व डोडा तस्कर हैं। पुलिस कार्रवाई में स्पेशल सेल प्रभारी रामनिवास, जयकिशन सोनी, सदर उपनिरीक्षक चुन्नीलाल, उपनिरीक्षक राजेश विश्रोई सहित पुलिस टीमें शामिल रही। एसपी ने पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।
आरोपितों के खिलाफ कई मामले

- मुख्य आरोपित भैराराम के खिलाफ डकैती, लूट, मारपीट, तस्करी एवं आम्र्स एक्ट के 15 मामले दर्ज हैं। जिसमें पांच मामलों में वांछित चल रहा था।

- आरोपित रूपकिशोर के खिलाफ 9 मामले दर्ज हैं। 2 मामलों में वांछित था। आरोपित प्रकाशपुरी के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं। यह तीन मामलों में वांछित था। आरोपितों ने तस्करी के लिए लूटी थी पुलिस की जीप

ये भी पढ़ें

जोधपुर से अपहरण किया,बाड़मेर में हत्या,जानिए पूरी खबर
Published on:
21 Feb 2018 10:35 am
Also Read
View All
Rajasthan Politics : रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा में भारी कटौती, अब केवल 1 सुरक्षाकर्मी के भरोसे ‘शिव विधायक’, सामने आई ये बड़ी वजह !

पचपदरा रिफाइनरी: पश्चिमी राजस्थान के औद्योगिक भविष्य को मिलेगी नई उड़ान, 50 हजार नए रोजगार की संभावना

गांव वालों ने पहनावे पर कसे थे तंज, पिता के साथ ने बदल दी किस्मत; अब कामना बनीं मिस ग्लैम राजस्थान 2026 की ब्रांड एंबेसडर

Rajasthan Suicide: किसी बेटी के साथ ऐसा नहीं हो…लिखकर शादीशुदा महिला ने किया सुसाइड, पिता की आंखों से निकले आंसू

Pachpadra Refinery News : जहां हो रही ‘रिफाइनरी’ की बड़ी-बड़ी बातें, वहां ‘बूंद-बूंद पानी’ को मोहताज लोग, जानें क्या है ‘पत्रिका’ की ग्राउंड रिपोर्ट?