बाड़मेर

डिग्गी में डूबे दो भाई, बचाने के प्रयास में बहन भी डूबी, तीनों की मौत, जानिए पूरी खबर

- शिव थाना क्षेत्र के प्रहलादपुरा उण्डू की घटना, नलकूप के पास बनी थी गहरी डिग्गी
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Aug 2020, 12:29 PM IST
Accident in Barmer by water
Accident in Barmer by water

बाड़मेर. शिव थाना क्षेत्र के उण्डू गांव स्थित प्रहलादपुरा में सोमवार सुबह कृषि फार्म पर नलकूप के पास बनी गहरी डिग्गी में डूबने से दो भाईयों व बहन की मौत हो गई। सूचना मिलने पर शिव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव बाहर निकालकर भियाड़ अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया।


शिव थानाप्रभारी विक्रमसिंह सांदु ने बताया कि उण्डू प्रहलादपुरा स्थित काश्तकार गिरधारीराम के पुत्र राणाराम (15) व जस्साराम (13) स्नान करने के लिए नलकूप के पास बनी डिग्गी में उतर गए। डिग्गी में पानी का भराव ज्यादा होने पर दोनों डूब गए। घर पर इंतजार कर रही बहन गुड्डी (18) डिग्गी पर पहुंची तो दोनों भाई डूब गए थे। बहन दोनों भाईयों को ेबचाने के लिए डिग्गी में कूद गई। पानी का अत्यधिक होने पर तीनों की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर शिव थाना पुलिस व ग्रामीण एकत्रित हुए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों शव बाहर निकालकर भियाड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाएं। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द करेंगे। पुलिस ने बताया कि डिग्गी 130 फीट चौड़ी व 15 फीट गहराई होने पर हादसा हो गया।


दो साल कर रहा है कृषि कार्य
पुलिस ने बताया कि गंगाराम पुत्र गेनाराम सियाग के कृषिफार्म पर काश्तकार गिरधारीराम फसल बुवाई का कार्य दो साल से कर रहा है। गिरधारी परिवार के साथ ही रहता है। गिरधारी पत्नी व दो पुत्र व दो पुत्रियों के साथ रहता है। तीनों की मौत की खबर सुनकर परिवार बेसुध हो गया।

Published on: