बाड़मेर

बाड़मेर: टांका ढहने से तीन श्रमिक मिट्टी में दबे, 3 घण्टे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गिड़ा थाना क्षेत्र के खारड़ा ग्राम पंचायत के दर्जियों की ढाणी राजस्व गांव में मंगलवार दोपहर नरेगा के तहत निर्माणाधीन पानी का कच्चा टांका ढहने से तीन श्रमिक मिट्टी में दब गए।

less than 1 minute read
Sep 29, 2020
Three workers soil due to tank collapse in barmer

बाड़मेर। गिड़ा थाना क्षेत्र के खारड़ा ग्राम पंचायत के दर्जियों की ढाणी राजस्व गांव में मंगलवार दोपहर नरेगा के तहत निर्माणाधीन पानी का कच्चा टांका ढहने से तीन श्रमिक मिट्टी में दब गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। दबे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए तीन घण्टे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

पुलिस के अनुसार खारड़ा भारतसिंह ग्राम पंचायत के दर्जियों की ढाणी में मनरेगा के तहत व्यक्तिगत टांका का निर्माण चल रहा था। टांका खुदने के बाद फर्मा बाधने का कार्य शुरू हुआ। करीब 4 बजे अचानक मिट्टी ढहने से तीन श्रमिक दब गए। अचानक हुए हादसें के बाद आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंची।

ग्रामीणों की सूचना पर गिड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व प्रशासन की मदद से चार जेसीबी व 5 ट्रैक्टर लगाकर श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तीन घण्टे बीतने के बावजूद भी श्रमिकों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने बताया कि तीन श्रमिकों खारड़ा निवासी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
टांका ढहने से तीन श्रमिक मिट्टी में दब गए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रशासन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन चल रहा है।
आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक बाड़मेर

Published on:
29 Sept 2020 07:56 pm