बाड़मेर

माता राणी भटियाणी मंदिर में श्रद्धा का ज्वार, दर्शन के लिए लगी भीड़, जानिए पूरी खबर

- माता राणी भटियाणी मंदिर में दर्शन-पूजन कर मांगी मन्नतें

2 min read

बालोतरा. जसोल माता राणी भटियाणी मंदिर में मार्गशीष द्वादशी को श्रद्धालुओं का ज्वार उमड़ पड़ा। दर्शन करने के लिए दूर दूर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। दर्जनों जत्थे गाते बजाते व जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। दिन भर श्रद्धालुओं की आवाजाही से मेला सा माहौल नजर आया। बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं आदि सभी बड़ी संख्या में आते-जाते दिखाई दिये। माता को प्रसाद चढाने और दर्शन करने के लिये लंबी लंबी कतारे लगी रही। आसपास से लेकर दूर दराज तक के इलाकों में भी माता राणी भटियाणी जी के प्रति लोगों में अपार श्रद्धा है। बहुत दूर दूर से लोग माता राणी के दर्शन हेतु यहां आते है। शुक्ल पक्ष में माता के दर्शन का विशेष महत्व बताया जाता है।

शुक्ल पक्ष में दर्शन-

ये भी पढ़ें

सड़क पर डामरीकरण नहीं, कच्ची सड़क के बीच पोल

पूजन की मान्यता को लेकर माता राणी भटियाणी मंदिर जसोल में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। करीब एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। द्वादशी को श्रद्धालुओं का ज्वार उमड़ पड़ा। दिन निकलने के साथ रेल, बसों व निजी वाहनों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इससे मंदिर परिसर खचाखच भर गया और लंबी कतारें लग गई। घंटों प्रतीक्षा के बाद बारी आने पर श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। मंदिर की परिक्रमा लगाते हुए पुरूषों ने जयकारे लगाए तो महिलाओं ने भजन गाए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर स्थित बायोसा, सवाईसिंह, लालसिंह के मंदिरों के दर्शन पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। दूरदराज से दर्जनों पैदल जत्थों में शामिल श्रद्धालु नाचते जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। तमिलनाडू मदुराईसे साइकिल जत्थों के रूप में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। उन्होंने दर्शन पूजन कर देश, प्रदेश व परिवार में खुशहाली की कामना की। मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए छाया-पानी- चिकित्सा व सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया।

ये भी पढ़ें

किसानों की जगी बागवानी में रुचि, बेर, अनार और नीम्बू की बढ़ रही पैदावार
Published on:
02 Dec 2017 09:06 pm
Also Read
View All
मदर्स डे स्पेशल: अनपढ़ होकर भी हरकू देवी ने समझा शिक्षा का महत्व, स्कूल के लिए दान की जमीन

मदर्स डे सक्सेस स्टोरी: मां की रिकॉर्डिंग सुनकर मोहित ने क्रैक की RAS परीक्षा, संघर्ष और समर्पण की अद्भुत मिसाल

Rajasthan: राजस्थान में कुदरत का अनोखा ‘चमत्कार’, भीषण गर्मी में भी 72 घंटों से नहीं पिघले ओले, ग्रामीण हुए हैरान

Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि