15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों की जगी बागवानी में रुचि, बेर, अनार और नीम्बू की बढ़ रही पैदावार

- सिवाना के समीपवर्ती गुड़ानाल के एक खेत में लगे अनार के पौधे। - इस वर्ष क्षेत्रफल और बढ़ा- किसानों में बागवानी खेती का क्रेज  
2 min read
Google source verification
Farmers , horticulture crops

सिवाना. बागवानी में किसानों की रुचि ने बेर, अनार और नीम्बू की पैदावार को बढ़ाया है। यहीं कारण है कि इस साल करीब सौ हैक्टेयर में अनार सहित इन फसलों की बुवाई बढ़ी है। वर्तमान में क्षेत्र के कई गांवों में फसलें लहलहा रही है तो किसानों पर चेहरे भी चमक रहे हैं।
अनार, नीम्बू, काजरी बेर से मिलने वाली अच्छी पैदावार पर किसान इसमें रुचि लेने लगे हंै। इस वर्ष क्षेत्र के कई गांवों में किसानों ने बागवानी खेती को लेकर पौधे लगाए हैं। इस साल 80 हैक्टेयर में अनार, 5 हैक्टेयर में नीम्बू व 7 हैक्टेयर में काजरी बेर के लगभग 65 हजार पौधे किसानों ने लगाए हैं। गुड़ानाल, सिणेर, धारणा, इंद्राणा, काठाड़ी, मिठौड़ा, कांखी, पंऊ, कुण्डल, पादरू सहित दर्जनों गांवों के किसानों ने बीते साल वर्षों में अब तक 150 हैक्टेयर में अनार, 20 हैक्टेयर में नीम्बू, 35 हैक्टेयर में काजरी बेर के बगीचे लगाए हंै।
अच्छी आमदनी, कम नुकसान- इन फसलों से जहां किसानों को अच्छी आमदनी हो रही है। सिवाना के कुछ गांवों में वे किसान, जिन्होंने फसलें अनार,बेर, नीम्बू आदि की खेती कर रखी है, वे लाखों कमा रहे हैं। इसके चलते अब अन्य किसान भी इसको लेकर रुचि दिखा रहे हैं। वहीं इन फसलों में कम नुकसान भी होता है।
निप्र.
किसानों को अच्छी आमदनी-

किसानों का बागवानी की ओर तेजी से रुझान बढ़ा है। इस वर्ष किसानों ने करीब 65 हजार पौधे लगाए हैं। वर्तमान में करीब 205 हैक्टेयर में अनार, नीम्बूू, बेर के बगीचे लगे हुए हैं। इससे किसानों को अच्छी आमदनी हो रही है। - जबराराम, कृषि पर्यवेक्षक उद्यान विभाग सिवाना
पहले हुई झिझक, अब खुशी-

पारम्परिक खेती छोड़कर बागवानी खेती करने में शुरुआत में कुछ झिझक हुई। बगीचे फलने-फूलने व अच्छी पैदवार मिलने पर खुशी है। - सम्पतराज, किसान पादरू
अनार का बगीचा लगाया-

क्षेत्र में बड़ी संख्या अनार के बगीचे देख कर मैनें भी बगीचा लगाया। अब बगीचा फल-फूल रहा है, जिसे देख अच्छा लग रहा है। - बाबूसिंह राठौड़, इंद्राणा
02- सिवाना के समीपवर्ती गुड़ानाल के एक खेत में लगे अनार के पौधे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग