बाड़मेर

कोविड मरीजों की उचित देखभाल के साथ समय पर मिले इलाज- कलक्टर

जिला कलक्टर ने कोविड सेन्टर का किया निरीक्षण

less than 1 minute read
कोविड मरीजों की उचित देखभाल के साथ समय पर मिले इलाज- कलक्टर

समदड़ी पत्रिका. जिला कलक्टर लोकबंधु गुरुवार शाम को समदड़ी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की जानकारी लेने के साथ कोविड सेन्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। कलक्टर शाम साढ़े छह बजे समदड़ी पंचायत समिति पहुंचे यहां पर उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर संक्रमण की रिपोर्ट ली।

इसकी रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों का फीडबैक लिय। कलक्टर ने सभी अधिकारियों को मुस्तेद रहकर कार्य करने के निर्देश दिए । इसके बाद उन्होंने अस्पताल की धर्मशाला में संचालित कोविड सेन्टर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवमंगल नागल को संचालन गतिविधियों को लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आमजन से कोविड गाइडलाइन की पालना का संदेश देते कहा कि कोविड मरीजों की उचित देखभाल के साथ उन्हें समय पर इलाज मिले, इसकी पुख्ता व्यवस्था की जाए। उपचार सम्बन्धी कोई कमी हो तो लिखित में उन्हें अवगत करवाए, समाधान कर दिया जाएगा।

इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी कुसुमलता चौहान, तहसीलदार शंकरराम गर्ग, विकास अधिकारी नरपतसिंह भाटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Published on:
21 May 2021 12:53 am
Also Read
View All