बाड़मेर

कोविड गाइड लाइन को लेकर सख्ती, काटे चालान, किया औचक निरीक्षण

- चार चालान काटकर 800 राशि वसूली, शादी समारोहों का अवलोकन

less than 1 minute read
कोविड गाइड लाइन को लेकर सख्ती, काटे चालान, किया औचक निरीक्षण


सिणधरी. बाड़मेर जिले के सिणधरी उपखंड क्षेत्र में मंगलवार को उपखंड अधिकारी विरमाराम चौधरी कोविड-19 गाइडलाइन पालना को लेकर सख्त नजर आए। उपखंड अधिकारी चौधरी ने मंगलवार को उपखंड की ग्राम पंचायत चाडों की ढाणी, गालानाडी, अरणियाली महेचान और खारा में हो रहे शादी समारोहों का निरीक्षण कर कोविड 19 प्रोटोकॉल की पालना करने के लिए लोगों को पाबंद किया ।
उपखंड अधिकारी विरमाराम चौधरी ने बताया कि उपखंड क्षेत्र में शादी कार्यक्रमों का निरीक्षण कर सरकारी गाइडलाइंस की पालना के निर्देश दिए।

शादी कार्यक्रम राज्य सरकार गाइडलाइन अनुरूप आयोजन हो रहे थे जिसमें लोगों को सेनेटाइज, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग बनाने को लेकर हिदायत दी गई।

बिना मास्क बेवजह घूम रहे लोगों को चालान बनाकर घर में रहने को कहा। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान 4 चालान काट कर 800 की राशि वसूली गई।

उपखंड अधिकारी चौधरी ने उपखंड में निकलने वाले कोरोना पॉजिटिव को निगरानी समिति की ओर से समय-समय पर मॉनिटरिंग करके लोगों को होम आइसोलेशन करने के निर्देश दिए।

Published on:
28 Apr 2021 12:37 am
Also Read
View All