बाड़मेर

पेड़ हमें चलना, झुकना, त्याग करना सीखाता

शिक्षक संघ प्रगतिशील ने सहजन बीज घर-घर रोपण कार्य शुरू किया

less than 1 minute read
पेड़ हमें चलना, झुकना, त्याग करना सीखाता
पेड़ हमें चलना, झुकना, त्याग करना सीखाता

बाड़मेर. राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की ओर से चलाए जा रहे घर-घर सहजन हरित निरोग राजस्थान अभियान के तहत ब्लॉक बाड़मेर ग्रामीण एवं शहर के ग्राम पंचायत एवं वार्ड प्रभारियों की संयुक्त बैठक रामावि रामूबाई विद्यालय में हुई।

समाजसेवी खरथाराम गोदारा, संघ के प्रदेशाध्यक्ष बनाराम चौधरी,प्रो. आदर्शकिशोर जांणी, राष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षिका गीता माली के आतिथ्य में तेरह हजार बीज वितरित किए। इस दौरान बीजारोपण हुआ और विभिन्न प्रजाति के औषधीय पौधे बांटे। प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि विद्यालयों और घरों में सहजन के बीज का रोपण कर हरेक को परिवार का हरित सदस्य बनाएं। गोदारा ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों ने प्रकृति के साथ जीना सीखाया है, मानव जीवन के जीने के लिए अधिकाधिक पौधरोपण किया जाए।

जांणी ने सहजन पौधे को मानव जीवन का चमत्कारिक औषधीय पेड़ बताया। गीता माली ने कहा कि पेड़ हमें चलना, झुकना, त्याग करना सीखाता है।

सहजन अभियान के जिला संयोजक भेराराम भाखर ने सहजन बीज के रोपण की विधि, देखभाल तरीका, तरल खाद देने और पौधे की पत्तियां, फूल, फलियां को दैनिक जीवन में उपयोग करने के बारे में बताया। इस दौरान चुतराराम सियाग, जोगाराम सारण, चुन्नाराम प्रजापत, खेताराम माचरा, मनोहर जाखड़, मोहनसिंह माचरा, जेती चौधरी, मीनाक्षी चौधरी, जेठाराम गोरसिया, शेराराम हुडा, ओमप्रकाश, लालाराम सियोल उपस्थित रहे।

संचालन जिला महामंत्री गोरधनराम प्रजापत ने किया।

Published on:
02 Aug 2021 12:01 am