
पचपदरा की CDU यूनिट तैयार, पीएम नरेंद्र मोदी खुद आएंगे या बदल गया है प्लान? (पत्रिका क्रिएटिव फोटो)
Pachpadra Refinery News: बाड़मेर: पचपदरा रिफाइनरी की सीडीयू यूनिट में लगी आग के बाद इसकी मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। ट्रायल और सुरक्षा मानकों के परीक्षण के बाद इसके उद्घाटन की तिथि तय हो सकती है। इस बार बड़ी सभा का आयोजन होगा या नहीं इसको लेकर असमंजश की स्थिति बनी हुई है।
पचपदरा रिफाइनरी में 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रिफाइनरी के उद्घाटन का कार्यक्रम तय था। अचानक 20 अप्रैल को सीडीयू-वीडीयू यूनिट के एक्सचेंजर में विस्फोट होने से भीषण आग लग गई थी। क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट सेक्शन के बीच स्थित हीट एक्सचेंजर में तकनीकी खराबी के चलते विस्फोट हुआ था। इससे यह कार्यक्रम रद्द हो गया था।
पूर्व में इस कार्यक्रम को लेकर बड़ी सभा का आयोजन होना था। करीब दो से ढाई लाख लोग प्रदेश के मेगा प्रोजेक्ट के लिए पहुंचने थे, लेकिन अब स्थितियां एकदम बदल गई हैं। इस बार सभा का आयोजन होगा या नहीं अभी तक यह असमंजस में है।
वहीं, पेट्रोल-डीजल को लेकर देशभर में चल रही किल्लत के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल और डीजल कम खर्च करने की अपील की हुई है। ऐसे में इतनी बड़ी सभा इस दौर में करने को लेकर आशंका है।
रिफाइनरी में लगी आग के बाद इसकी सीडीयू यूनिट की मरम्मत के लिए तत्काल ही कार्य प्रारंभ किया गया। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय, एचपीसीएल और राज्य सरकार की संयुक्त मॉनिटरिंग शुरू की गई। मई के आखिरी दिनों में इसके तैयार होने का लक्ष्य लिया गया था, जो लगभग अब पूरा हो गया है। ट्रायल की स्थिति में कार्य आ गया है।
एक विकल्प अब यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अधिकारियों का ही रिफाइनरी में कार्यक्रम बने। विशिष्ट लोगों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हो जाए। दूसरा, विकल्प वर्चुअल का भी बन सकता है।
पचपदरा रिफाइनरी का जल्दी उद्घाटन करवाएंगे। यह कार्य तत्परता से किया जा रहा है। सुरक्षा और मानकों का परीक्षण कर यूनिट तैयार होते ही उद्घाटन होगा।
-केके विश्नोई, उद्योग राज्यमंत्री
Updated on:
09 Jun 2026 10:35 am
Published on:
09 Jun 2026 09:38 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
