बाड़मेर

ओरण दिवस पर आज पेड़ों की होगी पूजा, पौधरोपण कार्यक्रम भी

राणीगांव में कार्यक्रम
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Apr 2021, 12:44 AM IST
ओरण दिवस पर आज पेड़ों की होगी पूजा, पौधरोपण कार्यक्रम भी
ओरण दिवस पर आज पेड़ों की होगी पूजा, पौधरोपण कार्यक्रम भी

बाड़मेर. ओरण दिवस पर सोमवार को पेड़ों की पूजा की जाएगी और पौधरोपण व परिंडे लगा ओरण-गोचर बचाव का संदेश दिया जाएगा।

ओरण बचाओ आन्दोलन बाड़मेर के जिला संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 20 कि.मी. दूर स्थित राणीगांव में 2002 में हुएओरण बचाओ आन्दोलन की चिरस्मृति में २६ अप्रेल को ओरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सोमवार को राणीगांव में धर्मपूरी महाराज की ओरण की पूजा-अर्चना कर पौधों को रक्षासूत्र बांधे जाएंगे। पौधरोपण के साथ पंछियों के लिए परिण्डे लगाए जाएंगे।

अमन ने बताया कि पर्यावरण एवं ओरण-गोचर संरक्षण से जुड़े कार्यकर्ता अपने-अपने स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्य करेंगे।

महावीर भंसाली ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कोरोना वायरस के चलते प्रशासन के दिशा-निर्देशों की पालना में मुंह पर मास्क लगाने एवं सोशियल डिस्टेन्स की पालना करने का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

बाड़मेर. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2620वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर रविवार को महावीर वाटिका में जैन श्रीसंघ बाड़मेर के सौजन्य से एक घर, एक पौधा अभियान टीम ने पौधरोपण किया। प्रकाशचन्द वडेरा व मुकेश बोहरा अमन के सानिध्य में हुए पौधरोपण के दौरान लोगों ने पेड़-पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। उपाध्यक्ष बाबूलाल मालू, कोषाध्यक्ष पारसमल बोहरा, प्रवक्ता नरेश छाजेड़, जगदीशचन्द्र बोथरा, सोहनलाल चौपड़ा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

Updated on:
26 Apr 2021, 12:44 AM IST
Published on: