बाड़मेर

डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

सहकार भवन महावीर नगर में पुष्पांजलि का कार्यकम रखा गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jun 2021, 12:25 AM IST
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

बाड़मेर. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर नगर मंडल बाड़मेर की ओर से स्थानीय सहकार भवन महावीर नगर में पुष्पांजलि का कार्यकम रखा गया। भाजपा नगर महामंत्री किशन बोहरा ने बताया कि स्थानीय सहकार भवन परिषद में शाम 5 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई। नगर अध्यक्ष सुरेश मोदी ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी।

भाजपा वरिष्ठ नेता अमृतलाल जैन ने मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि वे आजाद भारत के पहले नेता थे जिन्होंने एक निशान,एक विधान और एक प्रधान की बात कही। जिला उपाध्यक्ष गंगाविशन अग्रवाल ने कहा कि हमें उनके बताए मार्गों पर चलना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष पृथ्वी चण्डक,भाजयुमो प्रभारी रमेशसिंह इन्दा,नगर उपाध्यक्ष ओमसिंह राठौड़,दीपक कड़वासरा,पार्षद हरीश सोनी,सुनील सिंघवी,ओमप्रकाश त्रिवेदी उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को बुधवार को मनाया। भाजपा जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि डॉ मुखर्जी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Updated on:
24 Jun 2021, 12:25 AM IST
Published on: