बाड़मेर

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

• •
Updated: 30 Jan 2026, 7:53 PM IST
Feature image
बालोतरा। शहर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

बालोतरा/सिवाना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बालोतरा शहर सहित जिलेभर में श्रद्धा और सादगी के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौन धारण कर बापू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया गया। पुलिस अधीक्षक रमेश आईपीएस सहित पुलिस अधिकारियों, जवानों व कर्मचारियों ने शांति, सद्भावना एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवा का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महात्मा गांधी की शिक्षाएं सत्य, अहिंसा और अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने की प्रेरणा देती हैं, जिन्हें आत्मसात कर अपराध-मुक्त और शांतिपूर्ण बालोतरा के निर्माण में सभी को सहभागी बनना चाहिए। इसी क्रम में महावीर इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी ओमप्रकाश बांठिया ने गांधी पार्क में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे और स्वतंत्रता आंदोलन में जनचेतना के माध्यम से उनका योगदान अविस्मरणीय है।

सिवाना में शुक्रवार को गांधी चौक पर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गांधी जयंती सादगीपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नरेगा कर्मियों, मजदूरों एवं जागरूक नागरिकों से एकजुट होकर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ब्लॉक ब्लॉक अध्यक्ष गोकाराम मेघवाल, पूर्व चेयरमैन रामनिवास आचार्य, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सुथार, रमेश कुमार सांखला, छगनलाल गहलोत, भंवरुखान, फिरोज खान पठान, निजाम खान, सुरेश सांखला, विरमाराम मेघवाल सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Updated on:
30 Jan 2026, 7:53 PM IST
Published on: