बाड़मेर

दर्दनाक हादसाः ट्रक-टैंकर में भिड़ंत के बाद लगी आग, दोनों के चालक जिंदा जले

मेगा हाईवे पर शनिवार को ट्रक और टैंकर में भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग में दोनों वाहनों के चालक जिंदा जल गए। बाद में मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2023, 7:49 PM IST
truck_collision.jpg

सिणधरी (बाड़मेर)। मेगा हाईवे पर शनिवार को ट्रक और टैंकर में भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग में दोनों वाहनों के चालक जिंदा जल गए। बाद में मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार ट्रक नागौर से मिट्टी भरकर गुजरात की तरफ जा रहा था। टैंकर गुजरात से रिफाइंड ऑयल भर कर पंजाब की तरफ जा रहा था। पायला कला के पास हुए दाेनों वाहनों की भिड़ंत में अतिरिक्त डीजल टंकी फट गई, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई।

टैंकर चालक राकेश कुमार पुत्र गंगा सिंह मीणा निवाड़ी सरणीया, जहाजपुर (भीलवाड़ा) तथा ट्रक चालक ओम सिंह पुत्र भाकर सिंह निवासी कापराउ, चौहटन की जिंदा जलने से मौत हो गई।

हादसे में ट्रक परिचालक देवी सिंह पुत्र सवाई सिंह निवासी गुजरात ने कूदकर जान बचाई। हालांकि वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सिणधरी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुजरात रेफर कर दिया गया।

Published on: