बाड़मेर

दो माह पहले खोदी खाई ने आमजन की मुसीबत बढ़ाई,जानिए पूरी खबर

- ठेकेदार ने खाई खोद छोड़ा काम, हादसों का बढ़ा अंदेशा

2 min read
two month ago Dug Ditch increased trouble of the masses

बालोतरा.आवासन मण्डल के मुख्य मार्ग पर पेयजल लाइन बिछाने को लेकर दो माह पूर्व खोदी गई खाई रहवासियों के लिए परेशानी बन गई है। ठेकेदार के पाइप नहीं बिछाने पर आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ती हैं, वहीं रात्रि के अंधेरे में मूक पशु इसमें गिरते हैं।

ठेकदार ने यहां करीब दो माह पूर्व खाई खोदी थी। इस पर रहवासियों ने अगले तीन-चार दिन में कार्य पूरा होने व खाई पाटने की उम्मीद संजोई थी, लेकिन इसके बाद ठेकेदार ने पलट के पीछे नहीं देखा। इस पर तीन-चार फीट गहरी व दो-ढाई फीट चौड़ी खोदी गई। खाई पर लिंक मार्ग से दुपहिया, चौपहिया वाहनों का आवागमन नहीं होने पर इन्हें घूमकर मुख्य मार्ग तक पहुंचना पड़ता है। वहीं, खाई को पार करते हुए लोगों को इसमें गिरने का डर भी सताता है। रात्रि के अंधेरे में कई मूक पशु इसमें गिर कर चोटिल होते हैं।

ये भी पढ़ें

रोडवेज ने बंद की बस, ग्रामीण पैदल चलने को बेबस,जानिए पूरी खबर

पाइप रखे हुए- खाई के पास पड़े पाइप रहवासियों का मुंह चिढ़ा रहे हैं। परेशान रहवासी कई बार आवासन मण्डल प्रशासन को समस्या से अवगत करवा चुके हैं। आवासन मण्डल प्रशासन भी इनकी समस्या से अच्छी तरह से वाकिफ है, लेकिन अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए ठेकेदार को पाबंद नहीं कर रहा है। इससे किसी दिन बड़ा हादसा घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। वहीं, खाई को पार करते हुए लोगों को इसमें गिरने का डर भी सताता है। रात्रि के अंधेरे में कई मूक पशु इसमें गिर कर चोटिल होते हैं।

हर दिन परेशानी- घर के आगे से गुजरने वाले मार्ग पर दो माह पहले खाई खोदी गई है। इससे हर दिन परेशानी उठानी पड़ती है। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। - मधु

लम्बा चक्कर काटना मजबूरी- आवासन मण्डल में पेयजल लाइन बिछाने के अधूरे कार्य से आमजन परेशान है। खाई पर लिंक मार्ग से आवागमन नहीं होने से बेवजह लंबे चक्कर काटना पड़ता है। - लोकेन्द्रसिंह राजपुरोहित

ये भी पढ़ें

पौने छह किमी सड़क रिफाइनरी क्षेत्र से जाएगी बाहर,आखिर ऐसा क्यों? जानिए पूरी खबर
Updated on:
30 Jan 2018 12:42 pm
Published on:
30 Jan 2018 10:59 am
Also Read
View All
मदर्स डे स्पेशल: अनपढ़ होकर भी हरकू देवी ने समझा शिक्षा का महत्व, स्कूल के लिए दान की जमीन

मदर्स डे सक्सेस स्टोरी: मां की रिकॉर्डिंग सुनकर मोहित ने क्रैक की RAS परीक्षा, संघर्ष और समर्पण की अद्भुत मिसाल

Rajasthan: राजस्थान में कुदरत का अनोखा ‘चमत्कार’, भीषण गर्मी में भी 72 घंटों से नहीं पिघले ओले, ग्रामीण हुए हैरान

Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि