बाड़मेर

लूणी नदी बहाव क्षेत्र में अवैध खनन से 50 फीट गहरे हो गए गड्ढे, जिम्मेदार अनजान

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Feb 06, 2019
Unaware of 50 feet from illegal mining in Luni river
Unaware of 50 feet from illegal mining in Luni river

खातेदारी खेत में के्रशर, नदी इलाके में अवैध खनन : सड़क निर्माण के लिए हो रहा खनन
लूणी नदी बहाव क्षेत्र में अवैध खनन से 50 फीट गहरे हो गए गड्ढे, जिम्मेदार अनजान
अधिकारी बोले- क्रेशर का पता, गड्ढों का नहीं
सिणधरी . लूणी नदी के बहाव क्षेत्र डंडाली गांव में कई मशीनें अवैध खनन में लगी हुई हैं। इससे यहां 50 से 60 फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। लेकिन संबंधित अधिकारियों को अब तक पता भी नहीं चला। ऐसे में बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से हर समय हादसे की आशंका बढ़ेगी वहीं पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। कई बार इन गड्ढों में बेसहारा पशुओं के गिर जाने से वे काल का ग्रास बन जाते हैं।
सड़क निर्माण एजेंसी की ओर से ग्रेवल के लिए नदी को उजड़ा जा रहा है। यहां स्थित एक खातेदारी खेत के किनारे क्रेशर लगा, नदी के प्रवाह क्षेत्र में खुदाई के लिए मशीनें चलाई जा रही हैं। जगह-जगह गहरे गड्ढे व मलबे के ढेर ही ढेर नजर आ रहे हैं। गहरे गड्ढों के चारों ओर सुरक्षा के नाम पर तारबंदी तक नहीं है। ऐसे में हर समय हादसे की आशंका रहती है। क्रेशर से उड़ रही धूल से नदी के आस-पास जीवन निर्वाह कर रहे जंगली पशु-पक्षी भी यहां से पलायन कर रहे हैं।
के्रशर है, गड्ढों की जानकारी नहीं
&नदी के किनारे क्रेशर लगा है यह तो मुझे पता है, लेकिन यहां अवैध खुदाई के संबंध में मुझे जानकारी नहीं है। ऐसा है तो पता करवाता हूं।
- अरुण कुमार त्रिवेदी, तहसीलदार सिणधरी

Published on:
06 Feb 2019 09:47 pm