बाड़मेर

प्रसूता व बच्चे की मौत के बाद हंगामा, समझाइश से मामला शांत

- चौहटन के निजी अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

less than 1 minute read
प्रसूता व बच्चे की मौत के बाद हंगामा, समझाइश से मामला शांत
प्रसूता व बच्चे की मौत के बाद हंगामा, समझाइश से मामला शांत

बाड़मेर. चौहटन उपखंड मुख्यालय के एक निजी अस्पताल पर इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए एक प्रसूता की मौत पर परिजन ने गुरुवार को हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी पर पुलिस व प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और समझाइश कर परिजन को शव लेने के लिए राजी किया।
जानकारी के अनुसार खारिया निवासी एक तीस वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा होने परिजन चौहटन के निजी अस्पताल में लेकर आए। यहां बुधवार रात प्रसव हुआ और महिला ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद प्रसूता की हालत गंभीर बताते हुए अ

स्पताल प्रबंधन ने उसे बाड़मेर रैफर किया। जब परिजन बाड़मेर के अस्पताल में पहुंचे तो वहां बताया कि महिला व बच्चे की मौत हो चुकी है। इस पर परिजन गुस्सा हो गए और दोनों के शव लेकर सीधे चौहटन के अस्पताल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे।
सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। काफी देर तक हंगमा चला इसके बाद अस्पताल प्रशासन व परिजन के बीच समझाइश के बाद समझौता होने पर शव परिजन लेकर गए।

Published on:
24 Dec 2020 07:57 pm