बाड़मेर

Roadways…वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसें होगी संचालित

-यात्रा के लिए परीक्षार्थियों की फोटोयुक्त आईडी अनिवार्य- 11 नवम्बर से संचालित की जाएगी अतिरिक्त बसें

2 min read
वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसें होगी संचालित

बाड़मेर। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग बोर्ड की 12 व 13 नवम्बर को दो सत्रों में प्रात: 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एवं 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होने वाली वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2020 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को नि:शुल्क यात्रा के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसों का संचालन 11 नवम्बर से किया जाएगा।
बाड़मेर आगार मुख्य प्रबंधक उमेश नागर ने बताया कि 11 नवम्बर को बाड़मेर से जोधपुर वाया बालोतरा के लिए केन्द्रीय बस स्टैंड से प्रात: 6 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक प्रत्येक तीस मिनट के अंतराल से बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं बालोतरा से उदयपुर वाया सिवाना, जालोर के लिए दोपहर एक, दो, तीन, चार व पांच बजे बसों का संचालन होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों से भी चलेगी बसें
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सिणधरी से उदयपुर वाया जीवाणा, जालोर के लिए शाम चार बजे, गुड़ामालानी से उदयपुर वाया रामजी गोल, सांचौर के लिए दोपहर दो बजे, धोरीमन्ना से उदयपुर वाया सांचौर, रानीवाड़ा के लिए शाम सात बजे, चौहटन से उदयपुर वाया जीवाणा, जालोर के लिए दोपहर 12 बजे, बायतु से उदयपुर वाया बालोतरा, जालोर के लिए शाम 6 बजे बसें चलेगी। इसी तरह बाड़मेर से उदयपुर के लिए वाया सिणधरी, जालोर के लिए दोपहर 12, 12:30, 1, 1:30, 2, 2:30 व शाम 7, 7:30 बजे एवं वाया धोरीमन्ना, सांचौर के लिए 3, 3:30, 4, 4:30, 5, 5:30, 6 व 6:30 बजे बसों का संचालन किया जाएगा।
परिजन को लेना होगा टिकट
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को निवास स्थान से केन्द्र वाले स्थान तक आने एवं परीक्षा बाद केन्द्र वाले शहर से निवास स्थान तक जाने के लिए नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा से एक दिन पूर्व व समाप्ति के एक दिन बाद तक देय होगी। बस यात्रा का उद्धेश्य परीक्षा के लिए जाने व आने के लिए होगा। यह छूट परीक्षार्थियों के लिए होगी, उनके परिवारजनों को नियमानुसार टिकट लेना होगा। यात्रा के समय परीक्षार्थियों को फोटो युक्त आईडी साथ में रखना अनिवार्य होगा।

Published on:
10 Nov 2022 09:59 pm
Also Read
View All
Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Rajasthan News: सरकार की बड़ी लापरवाही? बिना पोस्टिंग 200 तहसीलदार 5 महीने से बिना काम ले रहे सैलरी

बाड़मेर में बॉर्डर पार कर भारत में घुस आया पाकिस्तानी, 8 KM अंदर पहुंचने के बाद पकड़ा गया

Barmer News : दिन में धरने से लेकर रात्रि विश्राम तक, आखिर क्यों ‘सुख-सुविधाएं’ छोड़ सड़क पर हैं MLA रविंद्र सिंह भाटी?