बाड़मेर

वर्षी महोत्सव में होंगे विविध कार्यक्रम

Feb 13, 2026
Feature image
बालोतरा। वर्षी महोत्सव को लेकर चर्चा करते समाज के लोग।

बालोतरा। सिणधरी में बाल ब्रह्मचारी संत बगदाराम महाराज की 19वीं वर्षी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 15 व 16 फरवरी को बगदाराम महाराज समाधि स्थल जीनगर समाज छात्रावास सांचौर रोड पर आयोजित होगा। जीनगर समाज के अध्यक्ष खुबाराम चौहान ने बताया कि रविवार की रात्रि जागरण से महोत्सव का शुभारंभ होगा। सोमवार प्रातः 8 बजे संत की समाधि का विधि-विधान से पूजन होगा। इसके बाद प्रातः 10 बजे धर्मसभा आयोजित की जाएगी तथा प्रातः 11 बजे से महाप्रसाद का आयोजन रहेगा।

Updated on:
13 Feb 2026 08:43 pm
Published on:
13 Feb 2026 08:43 pm