बाड़मेर

सब्जी से भरी पिकअप गाड़ी व ट्रेलर में भिड़ंत, 6 घायल

मेगा हाईवे पर भूका भगतसिंह व कालूड़ी के बीच पिकअप गाड़ी व टे्रलर में भिड़ंत
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jun 2021, 12:33 AM IST
सब्जी से भरी पिकअप गाड़ी व ट्रेलर में भिड़ंत, 6 घायल
सब्जी से भरी पिकअप गाड़ी व ट्रेलर में भिड़ंत, 6 घायल

सिणधरी . उपखंड पुलिस थाना क्षेत्र के मेगा हाईवे पर भूका भगतसिंह व कालूड़ी के बीच रविवार सुबह पिकअप गाड़ी व टे्रलर में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों की सहायता से घायलों को बालोतरा राजकीय नाहटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर जोधपुर रेफर किया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर सिणधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को थाना परिसर में लाकर खड़ा किया। ट्रेलर की स्थिति सही नहीं होने के कारण मौके पर ही रखा गया। देर शाम तक सिणधरी पुलिस थाने में दोनों पक्षों की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
सब्जी भरकर बालोतरा से आ रही थी पिकअप गाड़ी टकराया ट्रेलर : पुलिस के अनुसार बालोतरा मंडी से सब्जी भरकर पिकअप गाड़ी सिणधरी की ओर आ रही थी,भूका भगतसिंह व कालूडी के बीच बालोतरा की तरफ जा रहे टे्रलर ने पिकअप को टक्कर मार दी जिससे पिकअप में सवार 4 लोग घायल हो गए व ट्रेलर के चालक व परिचालक भी घायल हो गए सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार जारी है।

बालोतरा नाहटा अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार टेलर चालक नेपालसिंह पुत्र सुरजीत सिंह उम्र 35 वर्ष व परिचालक गुरप्रीत सिंह निवासी पंजाब को चोटे आई व पिकअप गाडी में सवार अशोक पुत्र खियाराम उम्र 28 वर्ष निवासी धने की ढाणी, कमलेश पुत्र भगवानाराम निवासी खारा महेचान, हरिसिंह पुत्र देवीसिंह निवासी सिणधरी, दलाराम पुत्र चौथाराम निवासी सिणधरी घायल हो गए, जिसमे कमलेश की हालत गंभीर होने पर जोधपुर रेफर किया गया।

Updated on:
28 Jun 2021, 12:33 AM IST
Published on: