बाड़मेर

ग्रामीणों ने शराब ठेके का किया विरोध

ग्रामीणों ने शराब ठेके का विरोध करते हुए तहसीलदार सेड़वा को जिला कलक्टर व आबकारी विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा
2 min read
Villagers protest against liquor contracts
Villagers protest against liquor contracts

सेड़वा. क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांवा के ग्रामीणों ने शराब ठेके का विरोध करते हुए तहसीलदार सेड़वा को जिला कलक्टर व आबकारी विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण महेंद्र जोगु सहित अन्य ने बताया कि गांव में शराब के कारण कई युवा बर्बाद हो रहे हैं। आए दिन झगड़े हो रहे हैं।

इसको लेकर उन्होंने यहां ठेका आवंटित होने पर धरना देने की बात कही। इस दौरान सावा सरपंच पपूदेवी, शेराराम, नारूराम, मेघाराम, मांगीलाल, भारमल, माया देवी, सीता देवी, रतनी देवी, नसीबा देवी, तारी देवी सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़े...

पशु बाड़े में आग, 12 बकरियां जिंदा जली

- भुरटिया गांव की घटना, सभी बकरियां बंधी हुई थी
बायतु. बाड़मेर. क्षेत्र के भुरटिया गांव में मंगलवार देर रात ढाणी व पशु बाड़े में आग लगने से 12 बकरियां जिंदा जल गई। हादसे के वक्त सभी बकरियां बंधी हुई थी।

नागाणा पुलिस के अनुसार रेशमाराम पुत्र उकाराम मेघवाल निवासी भुरटिया की ढाणी में रात को अचानक आग लग गई। इस दौरान परिवार के सदस्य नींद में थे। आग की पलटें देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक परिवार के लोग भी बाहर निकल आए। इस बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने ढाणी के पास बने पशु बाड़े को चपेट में ले लिया। बाड़े में बंधी 12 बकरियां जिंदा जल गई।

खेजड़ी से गिरे एक जने की मौत

बायतु. क्षेत्र के माधासर गांव में बुधवार को खेजड़ी से गिर कर एक जने की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जुमे खान पुत्र बाकेखां खेजड़ी के पेड़ से लूंख उतार रहा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। उसे इलाज के लिए बायतु अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव बायतु अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, उसका गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

टांके में गिरने से युवक की मौत

बायतु. क्षेत्र के नया भुरटिया गांव में बुधवार सुबह टांके में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। नागाणा थाने के हेडकांस्टेबल विमलेश कुमार ने बताया कि तिलोकाराम (35) पुत्र देराजराम जाट निवासी नया भुरटिया की टांके में गिरने से मौत हो गई। इसको लेकर मृतक के भाई पूराराम ने घटना की रिपोर्ट पेश की।

Published on:
07 Feb 2019 03:43 pm