
मतदाताओं ने मतदान करने में दिखाई रुचि
- मतदान शुरू होने के साथ ही मतदान करने बड़ी संख्या में पहुंचे मतदाता- दोपहर 12 बजे तक मतदान केन्द्रों पर लगी रही कतारें
- मध्यान्ह में केन्द्रों पर पसरा रहा सन्नाटा
बालोतरा पत्रिका.
लोकसभा चुनाव में मतदान करने को लेकर क्षेत्र के मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान पर लोग यहां पहुंचने शुरू हुए। दोपहर तक मतदान केन्द्रों पर भीड़ नजर आई। मध्यान्ह में सन्नाटा पसर गया। शाम चार बजे बाद लोग दुबारा घरों से बाहर निकले। लेकिन सुबह जैसा नजारा मतदान केन्द्रों पर देखने को नजर नहीं आया। तेज गर्मीव विवाह सीजन का असर मतदान में कम देखने को मिला।
सुबह 7.30 बजे ही मतदान केन्द्रों पर कतारें लगी दिखाईदी। दिन चढऩे के साथ ही इनकी संख्या में बढ़ोतरी होती रही, दोपहर बारह बजे तक बड़ी संख्या में मतदाता केन्द्र पर पहुंचे। इसके बाद धूप तेज होने पर इनकी संख्या कम हो गई। डेढ़ बजे तक मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर मतदान किया, इसके बाद इक्का-दुक्का मतदाताओं के पहुंचने पर मध्यान्ह में अधिकांश मतदान केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा दिखाईदिया। शाम चार बजे धूप का असर कम होने पर शेष रहे मतदाता घरों से निकले, लेकिन किसी भी मतदान केन्द्रों पर सुबह जैसी भीड़ व लंबी लगी कतारों जैसा माहौल देखने को नजर नहीं आया। हरेक केन्द्र पर मत देने के लिए आठ-दस मतदाता खड़े थे, इतने ही आ जा रहे थे। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं से अधिक, केन्द्रों के बाहर पर पार्टीकार्यकर्ता, समर्थकों की भीड़ अधिक थी।
पचपदरा विधानसभा में यूं हुआ मतदान-
सुबह 9 बजे-13.53 फीसदी
सुबह 11 बजे-31.24 फीसदी
दोपहर 1 बजे-47.50 फीसदी
दोपहर 3 बजे- 57.77 फीसदी
------
01- बालोतरा शहर के मतदान केन्द्र पर सुबह लगी मतदाताओं की कतार।
02- बालोतरा शहर के गांधीपुरा मतदान केन्द्र पर 95 वर्षीय बुजुर्ग जोगाराम माली ने मतदान किया।
03- बालोतरा.गांधीपुरा मतदान केन्द्र के पास भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी व उनके पिता तगाराम चौधरी ने यूं साथ-साथ हाथ जोड़ लोगों का अभिवादन किया।
04- फिर साथ ही गए मतदान करने... बालोतरा के गांधीपुरा मतदान केन्द्र पर भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी व उनके पिता तगाराम चौधरी साथ ही मतदान करने गए। गांधीपुरा मतदान केन्द्र में मतदान प्रक्रिया में मौजूद।
05- बालोतरा के गांधीपुरा मतदान केन्द्र में मतदान करते भाजपा प्रत्याशी।
06- मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी।
07- बालोतरा के डीआरजे कन्या महाविद्यालय में मतदान केन्द्र पर मतदान करने पहुंचे दिव्यांग।
08- बालोतरा के डीआरजे कन्या महाविद्यालय में मतदान केन्द्र पर मतदान करता दिव्यांग।
09- बालोतरा के डीआरजे कन्या महाविद्यालय में मतदान केन्द्र पर मतदान के बाद दिव्यांग ऋषि-विशाल।
10- बालोतरा क्षेत्र के मेवानगर गांव के मतदान केन्द्र पर लगी मतदाताओं की कतार।
11- बालोतरा क्षेत्र के मेवानगर गांव के मतदान केन्द्र पर घूंघट में मतदान करने पहुंची महिलाएं।
12- बालोतरा क्षेत्र के मेवानगर गांव के मतदान केन्द्र पर घूंघट में मतदान करने पहुंची महिलाएं।
13- बालोतरा क्षेत्र के मेवानगर गांव के मतदान केन्द्र पर परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी।
14- बालोतरा क्षेत्र के मेवानगर गांव के मतदान केन्द्र में कतार में खड़ी कांग्रेस प्रत्याशी की मां, पत्नी और पुत्री।
15- बालोतरा क्षेत्र के मेवानगर गांव के मतदान केन्द्र में कतार में खड़े कांग्रेस प्रत्याशी।
16- बालोतरा क्षेत्र के मेवानगर गांव के मतदान केन्द्र में मतदान करती कांग्रेस प्रत्याशी की मां।
17- बालोतरा क्षेत्र के मेवानगर गांव के मतदान केन्द्र में मतदान करती कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी।
18- बालोतरा क्षेत्र के मेवानगर गांव के मतदान केन्द्र में मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की बेटी।
19- बालोतरा क्षेत्र के मेवानगर गांव के मतदान केन्द्र में मतदान करते कांग्रेस प्रत्याशी।
20- बालोतरा क्षेत्र के मेवानगर गांव के मतदान केन्द्र के बाद मतदान के बाद परिवार सदस्यों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी।
21- बालोतरा के निकट जसोल में मतदान केन्द्र पर लगी कतार।
22- बालोतरा के समदड़ी रोड स्थित नरेन्द्र कॉलोनी मतदान केन्द्र के बाहर सेल्फी लेती युवतियां।
23- बालोतरा के गांधीपुरा मतदान केन्द्र पर छोटे बच्चे को लेकर ड्यूटी करती महिला कांस्टेबल।
24- बालोतरा के गांधीपुरा मतदान केन्द्र पर छोटे बच्चे को लेकर ड्यूटी करती महिला कांस्टेबल।
25- बालोतरा के पंचायत समिति परिसर स्थित मतदान केन्द्र में दोपहर को पसरा सन्नाटा।