बाड़मेर

Barmer Lok Sabha Elections 2019: बाड़मेर संसदीय क्षेत्र में 2552 केंद्रों पर मतदान शुरू

-संसदीय क्षेत्र में 2552 मतदाता बूथ-प्रदेश में सबसे अधिक बूथ बाड़मेर में -बाड़मेर जिले में 2194 और जैसलमेर में 358 केंद्रों पर होगा मतदान
less than 1 minute read
Voting in Barmer will start in a few delays, 19 lakh 39 thousand voter
Voting in Barmer will start in a few delays, 19 lakh 39 thousand voter

बाड़मेर। लोकसभा चुनाव में बाड़मेर संसदीय क्षेत्र में 2552 मतदान केंद्रों पर सोमवार सुबह 7 मतदान शुरू हाे गया। प्रदेश में सबसे अधिक मतदान केंद्र बाड़मेर संसदीय क्षेत्र में हैं। बाड़मेर जिले की सात विधानसभा क्षेत्र में 2194 केंद्र हैं। वहीं जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में 358 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा।

25 फीसदी से अधिक बूथ संवेदनशील

बाड़मेर जिले में कुल बूथों में से 25 फीसदी संवेदनशील की श्रेणी में हैं। जिले में 555 संवेदनशील व 118 अति संवेदनशील बूथ हैं। यहां पर पुलिस का पुख्ता इंतजाम रहेगा। अतिरिक्त पुलिस जाब्ते की तैनाती भी की जाएगी।

मतदाताओं पर एक नजर

कुल मतदाता 19 लाख 39 हजार 19
पुरुष: 10 लाख 31 हजार 184
महिला: 9 लाख 7 हजार 922
ट्रांसजेंडर: 13

बाड़मेर जिला मतदाता: 17 लाख 7 हजार 32

पुरुष: 9 लाख 6 हजार 887
महिला:8 लाख 141
ट्रांसजेंडर: 4

जैसलमेर में मतदाता: 2 लाख 31 हजार 987

पुरुष: 1 लाख 24 हजार 297
महिला: 1 लाख 7 हजार 681
ट्रांसजेंडर: 9

प्रशासन पुलिस की यह रहेगी व्यवस्था

- 247 सेक्टर ऑफिसर
- 5200 पुलिस जवान
- 11 कंपनी में होंगे 850 हथियारबंद जवान
- 247 मोबाइल टीम
- 3-3 क्यूआरटी व फ्लाइंग स्क्वाड टीम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में
- 21 पुलिस सुपरवाइजर अधिकारी

Updated on:
29 Apr 2019 09:52 am
Published on:
29 Apr 2019 06:29 am