बाड़मेर

बाड़मेर में 5 दिनों से लगातार बरसात, औसत से 125 एमएम ज्यादा बरसे बादल

-रोज हो है मूसलाधार बरसात, बाड़मेर में कम, ग्रामीण इलाकों में ज्यादा बारिश
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jul 2023, 1:15 PM IST
बाड़मेर में 5 दिनों से लगातार बरसात, औसत से 125 एमएम ज्यादा बरसे बादल
बाड़मेर में 5 दिनों से लगातार बरसात, औसत से 125 एमएम ज्यादा बरसे बादल

बाड़मेर. थार में पिछले पांच दिनों से बरसात का दौर जारी है। बाड़मेर शहर सहित जिले में रविवार रात को भी बरसात का सिलसिला चला। बाड़मेर सहित गांवों में तेज बरसात से परनाले बह निकले। वहीं सोमवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रही। कुछ देर धूप भी निकली।
बाड़मेर जिले में रविवार को बरसात हुई। बरसात से सडक़ों पर पानी का भराव हो गया। सडक़ों पर पानी ही पानी नजर आया। तेज बरसात का दौर रात तक चला। इसके बाद भी बारिश रुकी नहीं। बाड़मेर में रविवार को पांचवां दिन रहा, जब बारिश हुई। रात और दिन के तापमान में गिरावट आई है, लेकिन उमस काफी बढ़ी हुई है। जिससे लोग बेहाल हो रहे हैं।
औसत से ज्यादा हो चुकी बारिश
बाड़मेर जिले की औसत बरसात 324 एमएम है। लेकिन इस बार सीजन में करीब 460 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं सेड़वा तहसील में करीब 670 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। यह बारिश मानसून के अलावा बिपरजॉय चक्रवात के दौरान की भी शामिल है।
आगे क्या....
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बरसात का पूर्वानुमान जताया है। दिन में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उमस का असर रहेगा और तापमान में मामूली गिरावट आएगी।

Updated on:
24 Jul 2023, 1:15 PM IST
Published on: