बाड़मेर

थार में तपाने लगा सूरज, दिन में 35 तो रात का पारा 22 डिग्री के पार

-रात का तापमान 22 डिग्री से ऊपर-न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा

less than 1 minute read
थार में तपाने लगा सूरज, दिन में 35 तो रात का पारा 22 डिग्री के पार

बाड़मेर. थार में सूरज की तपन अब धीेरे-धीरे बढऩे लगी है। दिन का तापमान 35 डिग्री को पार कर गया। इससे शनिवार को दिन में गर्मी का अहसास हुआ और तेज हवा चलने से धूल भी उडऩी शुरू हो गई। बाड़मेर में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.4 व न्यूनतम 22.7 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान एक दिन में तीन डिग्री बढ़ा है।
मौसम में अब गर्मी की झलक देखी जा सकती है। दिन के साथ रात का तापमान भी अब तेजी से बढ़ रहा है। फरवरी के आखिरी दिनों में पंखों की रफ्तार तेज करनी पड़ रही है। जिससे गर्मी से राहत मिल रही है।
तापमान और बढऩे के संकेत
मौसम विभाग ने अगले सात दिनों में आसमान बिल्कुल साफ रहने के चलते तापमान 40 डिग्री से अधिक होने के संकेत दिए हैं। वहीं रात का तापमान भी 23-24 डिग्री के बीच रह सकता है। इसलिए दिन के साथ रात में भी गर्मी का असर देखने को मिलेगा।
रात का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक
बाड़मेर में शनिवार को न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक रेकार्ड किया गया। एक दिन पहले तक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री चल रहा था, जो अब 23 के करीब पहुंच चुका है। सामान्य से यह 7 डिग्री ज्यादा है।
तेज हवा से परिसरों में जमा हो गए पेड़ों के पत्ते
दो दिन से चल रही तेज हवा से धूल भी उड़ रही है, वहीं कार्यालय के परिसर में पेड़ों से झडऩे वाले पत्ते जमा हो रहे हैं।

Published on:
27 Feb 2021 08:54 pm
Also Read
View All