Weather News Rajasthan: बाड़मेर जिले में पिछले कुछ दिनों से गर्मी से राहत के बाद रविवार से तापमान में बढ़ोतरी हो गई। अधिकतम तापमान 39.2 व न्यूनतम 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए। धूप से बचाव करते भी दिखे।
Weather News Rajasthan: बाड़मेर जिले में पिछले कुछ दिनों से गर्मी से राहत के बाद रविवार से तापमान में बढ़ोतरी हो गई। अधिकतम तापमान 39.2 व न्यूनतम 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए। धूप से बचाव करते भी दिखे। बाड़मेर में मौसम अप्रेल के आखिरी सप्ताह में गर्म हो रहा है। तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच रहा है। इससे पहले भी 40 डिग्री को पार कर गया था। लेकिन मौसम में बदलाव के बाद तापमान 32-33 डिग्री के पास आ गया था। फिर से बढ़ोतरी शुरू हो जाने से गर्मी का असर ज्यादा हो गया है।
गर्मी अपना रोद्र रूप दिखा सकती है
मौसम विभाग की माने तो 27 अप्रेल से प्रदेश के कई जिलों में फिर मौसम में बदलाव आएगा। बारिश और आंधी का पूर्वानुमान जताया गया है। मेघगर्जन और हल्की बरसात का असर 28 व 29 अप्रेल को भी बना रहेगा। वहीं इससे पहले 24 अप्रेल से गर्मी अपना रोद्र रूप दिखा सकती है। तापमान के 42 डिग्री तक जाने की आशंका जताई गई है।
पंखों से नहीं राहत
दिन और रात में अब पंखों की हवा से कोई राहत नहीं मिल रही है। कूलर और एसी चलाने जरूरी हो गए है। दिन में तो पंखों से भी गर्म हवा आती है। इसके कारण कूलर पूरी स्पीड से चलने शुरू हो चुके है। वहीं बाजार में भी एसी और कूलर की बिक्री बढ़ रही है। वहीं सड़कों पर अब दोपहर में आवाजाही काफी कम रहती है। इसके कारण सड़कें सूनी दिखती है।