13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर में दर्दनाक हादसा: दो दिन के नवजात समेत मां-पिता की मौत, अस्पताल से लौट रहा था परिवार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने की टक्कर में पति-पत्नी और उनके दो दिन के नवजात बेटे की मौत हो गई। तुलसी ने जिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था और छुट्टी मिलने के बाद परिवार मां-बच्चे को लेकर घर लौट रहा था। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हैं।
2 min read
Google source verification
barmer accident death

Barmer Accident: बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार व मौके पर जमा लोग (फोटो-पत्रिका)

बाड़मेर। मुनाबाव सड़क मार्ग पर मंगलवार शाम खड़ीन फांटा (हाथमा) के पास कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दंपती और उनके दो दिन पहले जन्मे नवजात बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने कार के दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर रामसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

रामसर थाना पुलिस के अनुसार, हादसे में बालेवा निवासी हिंगलाजराम पुत्र लीलाराम, उनकी पत्नी तुलसी और दो दिन पहले जन्मे नवजात बेटे की मौत हो गई। वहीं, मृतक की बहन गुड्डी पत्नी पूराराम निवासी तुड़बी, शायरी पत्नी देवाराम निवासी मोढ़ा और कार चालक महावीरदान पुत्र समेरदान निवासी बालेवा गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए। घायलों का अस्पताल में उपचार शुरू किया गया।

घर में आए नन्हे मेहमान की खुशियां मातम में बदली

तुलसी ने दो दिन पहले जिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। नवजात के जन्म से परिवार में खुशियां छाई हुई थीं। हिंगलाजराम की दोनों बहनें भी अस्पताल में नवजात को देखने पहुंची थीं। प्रसव के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर परिवार मां और नवजात को लेकर घर लौट रहा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में काल उन्हें घेर लेगा। हादसे ने दंपती और उनके नवजात बेटे की जिंदगी छीन ली।

कार के दरवाजे तोड़कर निकाले शवों को निकाला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथमा के पास टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कार के दरवाजे तोड़कर सभी को बाहर निकाला और घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। खारा निवासी बांकाराम ने बताया कि वह परिवार के साथ जा रहे थे। सड़क पर भीड़ देखकर उन्होंने वाहन रोका और तत्काल कार के पास पहुंचे। वहां के हालात देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने लोगों को आवाज लगाई और कार का दरवाजा तोड़कर सवारों को बाहर निकालने में जुट गए। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान कुछ लोग मदद करने के बजाय फोटो और वीडियो बना रहे थे। ऐसे समय में लोगों को वीडियो बनाने के बजाय मानवता दिखाते हुए घायलों की मदद करनी चाहिए।

विधायक रविंद्र सिंह भाटी समेत जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे

हादसे की सूचना मिलने पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा सहित अन्य लोग राजकीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। अस्पताल में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। साथ ही हादसे की सूचना अस्पताल प्रबंधन को पहले मिल चुकी थी, ऐसे में आपात इकाई में भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।

यह वीडियो भी देखें :

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग