बाड़मेर

weather alert…थार में 6 से बदलेगा मौसम, 8 जुलाई को यलो अलर्ट

भीषण गर्मी से मिलेगी निजात, उमस ने किया बेहाल अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पास पहुंचा
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jul 2023, 10:07 PM IST
weather alert...थार में 6 से बदलेगा मौसम, 8 जुलाई को यलो अलर्ट
weather alert...थार में 6 से बदलेगा मौसम, 8 जुलाई को यलो अलर्ट

बाड़मेर. मानसून आगमन के बाद भी पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस का दौर बना हुआ है। बरसात दूर-दूर तक कहीं नहीं दिखाई दे रही है। तेज धूप झुलसा रही है। दिन का तापमान मंगलवार को 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। उमस का असर पिछले तीन-चार दिनों से 24 घंटे बना हुआ है। रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है।

थार में पिछले दिनों हुई बरसात के बाद कुछ राहत जरूरी मिली थी, लेकिन तापमान में कोई खास कमी नहीं आई। इसके बाद लगातार तेज धूप और उमस से आमजन बेहाल हो रहा है। पंखे और कूलर गर्मी से राहत देने में बेअसर नजर आए। भीषण गर्मी के दौर से राहत पाने के लिए लोग शाम को उद्यानों में दिखे।

कल से बादल-बारिश की गतिविधियां

मौसम विभाग ने बाड़मेर में 6 जुलाई से बादल बारिश की गतिविधियां शुरू होने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान तेज हवा के साथ बरसात का दौर चलेगा। इस बीच 6 व 7 जुलाई को हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है।

8 को भारी वर्षा की चेतावनी

बाड़मेर के लिए 8 जुलाई को बरसात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान में भारी बरसात, मेघगर्जन व वज्रपात की आशंका जताई गई है। तापमान में भी काफी गिरावट आ सकती है।

Published on: