बाड़मेर

जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में पाबूजी क्लब महाबार बना विजेता

जिला हैंडबाल संघ के तत्वावधान में आयोजित सीनियर जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को मल्लीनाथ महाविद्यालय छात्रावास में खेला गया। सचिव लालसिंह रामदेरिया ने बताया कि पाबूजी क्लब महाबार ने फाइनल मैच में मल्लीनाथ स्पोर्ट्स क्लब को १७-१४ के स्कोर से शिकस्त दी। समापन समारोह स्वरुपसिंह खारा, रावत त्रिभुवनसिंह, बीईईओ कृष्णसिंह राणीगांव, बास्केटबॉल संघ सचिव गेमरसिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
2 min read
Oct 22, 2018
Winner by Prabzi Club Mahabhar in District Level Handball Competition
Winner by Prabzi Club Mahabhar in District Level Handball Competition

जिला स्तरीय सीनियर हैंडबाल प्रतियोगिता में पाबूजी क्लब महाबार बना विजेता

- जिला स्तरीय सीनियर हैंडबाल प्रतियोगिता

- मल्लीनाथ स्पोर्ट्स क्लब को १७-१४ के स्कोर से शिकस्त

बाड़मेर पत्रिका। जिला हैंडबाल संघ के तत्वावधान में आयोजित सीनियर जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को मल्लीनाथ महाविद्यालय छात्रावास में खेला गया। सचिव लालसिंह रामदेरिया ने बताया कि पाबूजी क्लब महाबार ने फाइनल मैच में मल्लीनाथ स्पोर्ट्स क्लब को १७-१४ के स्कोर से शिकस्त दी। समापन समारोह स्वरुपसिंह खारा, रावत त्रिभुवनसिंह, बीईईओ कृष्णसिंह राणीगांव, बास्केटबॉल संघ सचिव गेमरसिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह शिवकर, रूपसिंह सोलंकी, शैतानसिंह महाबार, जोधसिंह लुणु, पर्वतसिंह, नंदसिंह सहित कई जने मौजूद रहे। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता को पुरस्कारों से सम्मानित किया।

जिला हैंडबाल संघ के तत्वावधान में आयोजित सीनियर जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को मल्लीनाथ महाविद्यालय छात्रावास में खेला गया। सचिव लालसिंह रामदेरिया ने बताया कि पाबूजी क्लब महाबार ने फाइनल मैच में मल्लीनाथ स्पोर्ट्स क्लब को १७-१४ के स्कोर से शिकस्त दी।

ये भी पढ़े...

मोमबत्ती जला दी श्रद्धांजलि

बाड़मेर पत्रिका
अमृतसर में दशहरे के दिन रावण दहन के दौरान हुए रेल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए रविवार को शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपाराम सारण, जगदीश पूनिया, शिवकरण सारण, रायचंद, जुंझार जाखड़, छगन रोहित, हुकम खीचड़, नवनीत सहित कई जने मौजूद रहे।

वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न

बाड़मेर पत्रिका
शहर के बलदेव नगर स्थित जाटा मेघवाल समाज विकास संस्थान कार्यालय में रविवार को वार्षिक सम्मेलन का आयोजन महेन्द्रपाल बरवड़ की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने पर चर्चा हुई। इस मौके पर समाज की प्रतिभाओं व राजकीय सेवा में चयनित होने पर युवाओं को सम्मानित किया। संचालन देवाराम मेहरा व उगराराम विराट ने किया।

Published on:
22 Oct 2018 06:42 pm